Top News of UP:अखिलेश यादव ने समझाया भाजपाई महंगाई का गणित, सपा को सबसे बड़ा झटका दे सकते हैं शिवपाल
अखिलेश यादव ने कहा कि इस साल नवंबर-दिसंबर में जो विधानसभा चुनाव होंगे तब तक अगर इसी गति से दाम बढ़ते रहे तो 100 रुपये का पेट्रोल 275 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपाई महंगाई का गणित समझाया। उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव आने पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाते हैं। इसके बाद 80 पैसे की दर से हर रोज बढ़ोतरी होती है। उधर, शिवपाल यादव के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। यादव कुनबे में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। पढ़ें प्रमुख खबरें
अखिलेश यादव ने समझाया भाजपाई महंगाई का गणित: बोले- 80 पैसे हर रोज बढ़े तो अगले चुनाव तक 275 रुपये में हो जाएगा पेट्रोल
अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज सकते हुए कहा कि नवंबर दिसंबर में जब कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे तब तक अगर इसी दर से कीमतें बढ़ती रहीं तो पेट्रोल 275 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
मुलायम कुनबे में रार: दिल्ली में पिता से मिले अखिलेश यादव, भतीजे को अब तक का सबसे बड़ा झटका दे सकते हैं शिवपाल
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। यादव कुनबे में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
मैनपुरी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दर्जन भर मजदूर मलबे में दबे, दो की मौत
मैनपुरी में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा घटित हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दर्जन भर मजदूर मलबे में दब गए। एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
दूसरे कार्यकाल में पहली बार: सीएम योगी वाराणसी पहुंचे, विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करेंगे
नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के रविवार को आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर दादा-पोती समेत तीन की मौत, चालक फरार
दर्दनाक हादसे में दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों लोगों को ट्रक से कुचलकर आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
Navratri 2022: नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने देवीपाटन शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना, गायों को चारा खिलाया, तस्वीरें
चैत्र नवरात्र पर्व के पहले दिन शनिवार को लोगों ने सुबह ही अपने घरों में कलश स्थापित किया और मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ कर दी। मंदिरों में नवरात्र की तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो गई थी। नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवीपाटन शक्तिपीठ में सुबह पूजा अर्चना की। पढ़ें पूरी खबर