{"_id":"616d673d6da6ec337e400076","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-18-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: नितिन अग्रवाल यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए, कचहरी में वकील की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: नितिन अग्रवाल यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुने गए, कचहरी में वकील की गोली मारकर हत्या
Mon, 18 Oct 2021 05:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:53 PM IST
सार
नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को हुए मतदान के बाद उनकी जीत की घोषणा की गई।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा विधायक नितिन अग्रवाल को सोमवार को यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके लिए आहूत किए गए विशेष सत्र में मतदान हुआ जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया। वहीं, शाहजहांपुर में कचहरी के एसीजेएम ऑफिस में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल विधानसभा के उपाध्यक्ष बनें, सपा प्रत्याशी को हराया
भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने सपा नरेंद्र सिंह वर्मा को हरा दिया है। नितिन अग्रवाल का चुना जाना तय था। वह वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कचहरी के एसीजेएम ऑफिस में वकील की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े कचहरी की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता की हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह भी स्वीकार कर लिया है। पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
देर रात हुई मुठभेड़: बांग्लादेशी डकैतों का सरगना ढेर, तीन पुलिसकर्मियों को लगी गोली
गोमतीनगर इलाके में रविवार देर रात करीब दो बजे पुलिस की बांग्लादेशी डकैतों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग में सीने में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि तीन पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बदमाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: सपा ने महंगाई पर तो कांग्रेस ने लखीमपुर हिंसा पर सरकार को घेरा
यूपी में विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए विशेष सत्र आहूत किया गया है। इस एकदिवसीय सत्र के दिन कांग्रेस व सपा ने सदन के बाहर महंगाई और लखीमपुर खीरी हिंसा के मुद्दे पर प्रदर्शन किया और सरकार को घेरने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर
सपा की प्रदेश कार्यकारिणी व अनुसूचित मोर्चे पर टिकीं निगाहें, जोड़तोड़ में जुटे वरिष्ठ नेता
समाजवादी पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर नई उम्मीद जगी है। ऐसे में संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आतुर पार्टी के वरिष्ठ नेता जोड़तोड़ में लग गए हैं। उधर, अनुसूचित जाति मोर्चे के लिए भी पार्टी नेतृत्व की परिक्रमा तेज हो गई है। पढ़ें पूरी खबर