{"_id":"61b5d99946e2797e65463a9d","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-12-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP : यूपी में होली तक मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न, भाजपा में शामिल हुए राजभर समाज के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP : यूपी में होली तक मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न, भाजपा में शामिल हुए राजभर समाज के नेता
Sun, 12 Dec 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:44 PM IST
सार
यूपी में गरीबों को खाद्यान्न के साथ साथ-साथ तेल, नमक, चीनी और दाल का भी वितरण किया जा रहा है। यहां पढ़ें आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त खाद्यान्न योजना के तहत अनाज का वितरण किया। अब गरीबों को खाद्यान्न के साथ-साथ तेल, नमक, चीनी और दाल भी दिया जा रहा है। रविवार को ही राजभर समाज के कई बड़े नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। यहां पढ़ें आज की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने किया राशन वितरण, अगले तीन महीने तक मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को होली तक दोगुना मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। अब इस योजना के तहत गरीबों को दाल, नमक, चीनी और तेल भी दिया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने योजना भवन के पास स्थित सरकारी राशन की दुकान पर खुद भी लोगों को राशन के पैकेट दिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल में और मजबूत हुए अखिलेश, कद्दावर नेता हरिशंकर तिवारी के तीनों पुत्र सपा में शामिल
पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के तीनों पुत्र रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए राजभर समाज के नेता: योगी के मंत्री बोले- अपना नाम असलम राजभर कर लें ओम प्रकाश राजभर
राजभर समाज के नेताओं ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। इस मौके पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश को अपना नाम बदलकर असलम राजभर कर लेना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- भाजपा द्वारा नकारे गए पूर्वांचल के नेता सपा में शामिल हो रहे
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सदस्यता कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पूर्वांचल के जो लोग आज सपा में शामिल हो रहे हैं वो सात दिन पहले भाजपा के दरवाजे पर थे। भाजपा द्वारा नकारे जाने के बाद अब वो सपा में शामिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
चिकित्सा सम्मेलन: उप मुख्यमंत्री बोले- कोरोना के दौरान सेवा करते हुए भाजपा के सात विधायकों ने जान गंवाई, विपक्ष के लोग घरों में बैठे रहे
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी राजनीति का उद्देश्य सेवा है। राजनीति में भी चिकित्सकों का योगदान होना चाहिए। कोरोना संक्रमण के निवारण की तैयारी पहले से होनी चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा में सभ्रांत समाज का योगदान होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर