{"_id":"5b1ff83c4f1c1bb06e8b7a1c","slug":"toll-tax-to-be-taken-on-muzaffarnagar-saharanpur-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर वसूला जाएगा टोल टैक्स, कैबिनेट ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर वसूला जाएगा टोल टैक्स, कैबिनेट ने दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 पर टोल टैक्स वसूली की अधिसूचना को कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर वाया देवबंद मार्ग को पीपीपी मोड में फोरलेन किया गया था।
विज्ञापन
सड़क को निजी विकासकर्ता मेसर्स देवबंद हाईवे प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ ने बनाया था। इस मार्ग की कुल लंबाई 52.887 किलोमीटर है, जिसमें देवबंद कस्बे में 4 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर भी शामिल है। परियोजना की लागत 752.88 करोड़ और कंसेशन अवधि 23 वर्ष है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग (दरों का अवधारण एवं पथकर का संग्रहम) नियमावली-2011 के अनुसार मार्ग पर पथकर वसूली का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा गया था।
विज्ञापन
कैबिनेट ने टोल टैक्स वसूलने के लिए अधिसूचना जारी करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया।