{"_id":"62455b08e7cbeb227665f0c3","slug":"toll-prices-will-be-changed-tonight-12-o-clock","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ फीसदी बढ़ा टोल: 12 बजे से बदल जाएंगीं दरें, लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा पर बदलीं दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ फीसदी बढ़ा टोल: 12 बजे से बदल जाएंगीं दरें, लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा पर बदलीं दरें
Thu, 31 Mar 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:10 PM IST
सार
31 मार्च की रात 12 बजे से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। लखनऊ से जुड़े चार टोल प्लाजा की दरें बदल गई हैं। एनएचएआई 31 मार्च व एक अप्रैल की मध्य रात्रि से दरें बदलेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ से जुड़े चार हाईवे में से चार के टोल प्लाजा की दरें एनएचएआई 31 मार्च व एक अप्रैल की मध्य रात्रि से बदल जाएंगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरी ने बताया कि औसत करीब आठ फीसदी टोल महंगा हो जाएगा। निजी वाहनों पर केवल पांच रुपये प्रति चक्कर की ही बढ़ोतरी हो रही है। मासिक पास व व्यावसायिक वाहनों पर यह बढ़ोतरी अधिक है।
विज्ञापन
लखनऊ से छह नेशनल हाईवे इस समय जुड़ते हैं। इनमें से एक हरदोई हाइवे पर अभी टोल लागू नहीं है। वहीं सीतापुर हाईवे पर टोल की दरों में बदलाव एक अक्तूबर से होता है। अभी कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और सुल्तानपुर जाने के लिए टोल पर अधिक खर्च करना होगा। इससे यात्रा कुछ महंगी हो जाएगी।
विज्ञापन
टोल की यह नई दरें लागू
लखनऊ-रायबरेली हाइवे (दखिना शेखपुर प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 105 -- 3530
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 170 -- 5700
बस, ट्रक दो एक्सल -- 360 -- 11945
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 390 -- 13030
वाहन चार से छह एक्सल -- 560 -- 18735
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 685 -- 22805
लखनऊ-कानपुर हाइवे (नवाबगंज प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 90 -- 2925
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 140 -- 4725
बस, ट्रक दो एक्सल -- 295 -- 9905
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 325 -- 10805
वाहन चार से छह एक्सल -- 465 -- 15530
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 565 -- 18910
लखनऊ-अयोध्या हाइवे (नवाबगंज प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 110 -- 3590
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 175 -- 5800
बस, ट्रक दो एक्सल -- 365 -- 12150
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 400 -- 13250
वाहन चार से छह एक्सल -- 570 -- 19050
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 695 -- 23190
लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे (बारा प्लाजा)
वाहन प्रकार -- एकल यात्रा,रु. -- मासिक पास, रु.
कार व छोटे निजी वाहन -- 95 -- 3210
छोटे व्यावसायिक वाहन -- 155 -- 5190
बस, ट्रक दो एक्सल -- 325 -- 10875
व्यावसायिक वाहन तीन एक्सल -- 355 -- 535
वाहन चार से छह एक्सल -- 510 -- 17050
बड़े वाहन सात एक्सल से ज्यादा -- 625 -- 20760