{"_id":"69ced72dcc0608bc5f027073","slug":"toll-increased-now-the-fare-of-roadways-buses-will-also-increase-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1674035-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टोल बढ़ा, अब रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टोल बढ़ा, अब रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ेगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे सहित चारों एक्सप्रेसवे पर टोल की नई दरें लागू की गई हैं। इसे देखते हुए रोडवेज बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी है। रोडवेज प्रशासन ने सभी प्रधान प्रबंधक, आईटी को पत्र लिखकर बसों के किराये में संशोधन के लिए पत्र लिखा है।
रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि टोल प्लाजा पर पहली अप्रैल से नई दरें लागू कर दी गई हैं। ऐसे में बसों का खर्च बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि अहमदपुर टोल प्लाजा पर सिंगल एक्सेल व मल्टी एक्सेल वाहनों के लिए क्रमश: 385 और 420 रुपये टोल है। ऐसे ही बाराबंकी-जरवल रोड के शहावपुर टोल पर 140, 150 रुपये, लखनऊ-सुल्तानपुर के बारा टोल प्लाजा पर 375, 405 रुपये, रायबरेली-कानपुर के ऐहार टोल प्लाजा पर 215, 235 रुपये, लखनऊ-रायबरेली के दखिना शेखपुर टोल 410, 445 रुपये, लखनऊ-सीतापुर रूट के इटाैंजा टोल पर 195, 310 रुपये, रायबरेली-प्रतापगढ़ के नुरुद्दीन टोल पर 290, 320 रुपये, रायबरेली-प्रयागराज के इटाैरा टोल पर 290, 315 रुपये, लखनऊ-कानपुर के नवाबगंज टोल प्लाजा पर 330, 360 रुपये शुल्क कर दिया गया है। ऐसे में इन टोल से गुजरने वाली बसों के किराये में संशोधन के लिए कहा गया है।