फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Purvanchal Expressway toll Tax Collection Start from 1 May 2022 Know About Rate and Fast-Tag Facility in Hindi

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : आज से लगेगा टोल, सप्ताह भर में शुरू हो जाएगी फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था

Sun, 01 May 2022 10:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 May 2022 10:06 AM IST
सार

यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे से टोल लगना प्रारंभ हो जाएगा। प्रयास है कि सप्ताह भर के भीतर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था कर दी जाए।

विज्ञापन
Purvanchal Expressway toll Tax Collection Start from 1 May 2022 Know About Rate and Fast-Tag Facility in Hindi
आज से टोल... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मई से टोल टैक्स वसूला जाएगा। लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये, हल्के व्यवसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बसों के लिए 1065 रुपये, बस या ट्रक के लिए 2145 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीन (एचसीएम), भू-गतिमान उपस्कर (ईएमआई) या बहुधुरीय यान (एमएवी 3 से 6 धुरीय) के लिए 3285 रुपये, विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड व्हीकल सात से अधिक धुरीय) के लिए 4185 रुपये होगी। 

विज्ञापन


यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित सभी टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन और छह एम्बुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहनों के लिए चयनित एजेंसी को कैबिनेट का अनुमोदन पहले ही मिल चुका है। राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ ही वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी। लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की ये दरें चालू वित्त वर्ष में प्रभावी रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे से टोल लगना प्रारंभ हो जाएगा। प्रयास है कि सप्ताह भर के भीतर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था कर दी जाए। अभी जिस टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था नहीं है, वहां नकद भुगतान करना होगा। 

लखनऊ से गाजीपुर तक 675 रुपये लगेगा टोल टैक्स

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मई से टोल टैक्स वसूला जाएगा। रविवार सुबह 8 बजे से टोल लगना प्रारंभ हो जाएगा। लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये चुकाने होंगे। प्रति किमी 2.45 रुपये टोल टैक्स लगेगा।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की ये दरें चालू वित्त वर्ष में प्रभावी रहेंगी।

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित सभी टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन और 6 एंबुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहनों के लिए चयनित एजेंसी को कैबिनेट का अनुमोदन पहले ही मिल चुका है। राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ ही वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी। 

अभी नकद भुगतान, फास्टैग जल्द
यूपीडा के सूचना सलाहकार दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल टोल टैक्स नकद देना होगा। प्रयास है कि दो-तीन दिन के भीतर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था कर दी जाए। एक्सप्रेसवे पर जितनी दूरी तय करेंगे, उसी अनुपात में टोल टैक्स चुकाना होगा। फास्टैग की व्यवस्था पूरी तरह से लागू होने पर जहां से चढ़ेंगे और जहां उतरेंगे, उतनी दूरी का टोल टैक्स स्वत: खाते से कट जाएगा। 

लखनऊ से गाजीपुर तक कितना टोल टैक्स
वाहन श्रेणी                                                                     टैक्स

कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन                                 675 रुपये
हल्के व्यावसायिक या माल यान, मिनी बस                         1065 रुपये
बस या ट्रक                                                                      2145
भारी निर्माण कार्य मशीन, भू-गतिमान उपस्कर,                  3285
बहुधुरीय यान    
विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड व्हीकल )                     4185

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed