फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Token system will end seat brokerage in Pushpak Express

Lucknow News: टोकन सिस्टम से खत्म होगी पुष्पक एक्सप्रेस में सीटों की दलाली

Sat, 11 Oct 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Token system will end seat brokerage in Pushpak Express
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पुष्पक एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों की सुविधा और सीटों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए रेलवे प्रशासन टोकन सिस्टम दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे जनरल कोचों में सीटें बेचने का धंधा खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 8 अक्तूबर को ‘दलाल 200 रुपये में बेच रहे जनरल कोच की सीटें’ शीर्षक से लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में यात्रियों से रेलकर्मी और दलालों द्वारा 200 रुपये तक वसूलने का खुलासा किया था। खबर के बाद रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी हरकत में आ गए।
विज्ञापन

आरपीएफ की जांच में सीटें बेचने में यांत्रिक विभाग के रेलकर्मी सुनील और दो निजी कर्मचारियों की भूमिका सामने आई। इस कार्रवाई के बाद रेलवे मंडल ने जनरल बोगियों में यात्रियों को व्यवस्थित रूप से बिठाने के लिए पुराने टोकन सिस्टम को फिर से लागू करने पर विचार शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खत्म हुई थी टोकन व्यवस्था
वर्ष 2019 में स्टेशन पर टोकन मशीनें लगाई गई थीं, जिनसे रोजाना आरपीएफ की निगरानी में करीब 150 टोकन यात्रियों को जारी किए जाते थे। शाम को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगने के बाद उन्हीं टोकनों के आधार पर यात्रियों को बोगियों में बिठाया जाता था। इससे जिन जनरल कोचों की क्षमता 75 यात्रियों की थी, उनमें भीड़भाड़ और धक्का-मुक्की के बिना लगभग 150 यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बैठाया जाता था। यह व्यवस्था यात्रियों की भीड़ और मारामारी को काफी हद तक खत्म कर चुकी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान सिस्टम बंद हो गया। मशीनें खराब हो गईं और उसके बाद यह व्यवस्था दोबारा पटरी पर नहीं लौट सकी।
प्लेटफॉर्म बदलने से भी बढ़ीं दिक्कतें
पहले पुष्पक एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-6 से रवाना होती थी, लेकिन अब इसे प्लेटफॉर्म 2 पर शिफ्ट कर दिया गया है। इससे यात्रियों को ट्रेन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पहले कैबवे से सीधा पहुंचना आसान था, अब यात्रियों को काफी पैदल चलना पड़ता है। ट्रेन भी इस प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह फिट नहीं बैठती, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर ट्रेन पूरी तरह लग जाती थी।

Iपुष्पक एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को बिठाने के लिए पहले टोकन व्यवस्था थी। इसे दोबारा शुरू करने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। यात्रियों के हित में जो भी कदम जरूरी होंगे, उठाए जाएंगे।I
I- चंद्रमोहन मिश्र, डीआईजी, आरपीएफI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article