{"_id":"5f8bf82d8ebc3e9bb15ef3ad","slug":"token-number-will-be-given-in-uttar-pradesh-thana-for-their-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में थानों पर हर फरियादी को मिलेगा प्रार्थना पत्र का टोकन नंबर, डीजीपी ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में थानों पर हर फरियादी को मिलेगा प्रार्थना पत्र का टोकन नंबर, डीजीपी ने जारी किए निर्देश
Sun, 18 Oct 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में हर थाने पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इतना ही, शिकायतकर्ता को एक टोकन नंबर दिया जाएगा, जिससे उसके प्रार्थना पत्र को ट्रेस किया जा सकेगा।
विज्ञापन
डीजीपी ने इस बाबत निर्देश जारी करते हुए महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि प्रार्थना पत्र लेने के साथ ही उसे स्कैन कर कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ता का पूरा विवरण कंप्यूटर में फीड किया जाएगा। इससे एक टोकन नंबर जनरेट होगा। इसे शिकायतकर्ता के साथ ही जांच अधिकारी को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी थाना प्रभारी व संबंधित बीट प्रभारी को दी जाएगी। इससे पहले भी ऐसी व्यवस्था जिला स्तर पर रेंज स्तर के अधिकारियों ने शुरू की थी। पहली बार इसे प्रदेश स्तर पर लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन