फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today, the Lord of the Universe will set out on a procession through the city

Lucknow News: आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे जग के नाथ

Thu, 16 Jul 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Today, the Lord of the Universe will set out on a procession through the city
लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव व श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलभद्र (बलदेव) की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर बाद श्री माधव मंदिर परिसर में वैदिक पूजन, महाआरती व 56 भोग अर्पित कर भगवान को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया जाएगा। श्रद्धालु रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि उज्जैन की तर्ज पर डमरुओं की गूंज के बीच 501 दीपों से विशेष आरती होगी। विंटेज कार पर भगवान राधा-कृष्ण, भगवान शिव व हनुमान की आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी। सबसे आगे नासिक ढोल दल प्रस्तुति देगा, जबकि वानर सेवा दल जय श्रीराम के उद्घोष के साथ यात्रा में शामिल रहेगा। संस्था स्वच्छ गोमती–निर्मल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगी। रथयात्रा श्री माधव मंदिर, डालीगंज से शुरू होकर नजीरगंज, शंकरनगर, रामकृष्ण मठ, अयोध्या रोड स्थित रामाधीन सिंह लॉन, डॉ. पन्नालाल चौराहा, डालीगंज पुल, हसनगंज कोतवाली और डालीगंज बाजार होते हुए फिर से श्री माधव मंदिर पहुंचेगी। 10 स्थानों पर पुष्पवर्षा, 15 फीट ऊंचा हनुमान ध्वज, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चलती संकीर्तन टोली, बच्चों की धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगे। इसका फेसबुक पर लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed