फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today programmes from Lalitpur to Sonbhadra in support of CAA

सीएए के समर्थन में ललितपुर से सोनभद्र तक आज हुंकार, भाजपा का दावा- हर जगह मिल रहा समर्थन

Sat, 11 Jan 2020 03:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Jan 2020 03:19 AM IST
विज्ञापन
Today programmes from Lalitpur to Sonbhadra in support of CAA
demo pic - फोटो : पीटीआई

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में अभियान चला रही भाजपा के नेता शनिवार को ललितपुर से लेकर सोनभद्र तक हुंकार भरेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमाभारती ललितपुर में मैदान संभालेंगी तो प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव में जनजागरण अभियान का नेतृत्व करेंगे। साथ ही सभाएं करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही इटावा में रहेंगे जबकि विधि व न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक जौनपुर में इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। अन्य कई मंत्री, सांसद व पार्टी नेता भी अलग-अलग स्थानों पर अभियान की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा ने शुक्रवार को यहां दावा किया है कि जनजागरण अभियान में हर जगह सीएए को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। लोग खुद न सिर्फ इसके पक्ष में भाजपा के अभियान से जुड़ रहे हैं और मिस्ड कॉल तथा समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर इस कानून के पक्ष में एकजुटता दिखा रहे हैं बल्कि इसका विरोध करने वालों को भी जवाब दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री और अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल ने कहा कि जनजागरण अभियान ज्यों-ज्यों आगे बढ़ रहा है त्यों-त्यों इसके समर्थन में लोगों की जुटान बढ़ती जा रही है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आज रायबरेली में कहा कि देश में ऐसी साजिश रची जा रही है जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढते देश के विकास की रफ्तार को थामा जा सके। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढते विजय रथ को देखकर पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि में हडकंप मच गया है। वह भी तरह-तरह की साजिशों से इसके खिलाफ दुष्प्रचार को हवा दे रहा है। कैबिनेट मंत्री कमलारानी वरुण कन्नौज, प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव ओलख ने रामपुर में जनजागरण अभियान का नेतृत्व किया।

शुक्ल ने बताया कि  11 जनवरी शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल फिरोजाबाद के पी.डी. इंटर कॉलेज मैदान में, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सहारनपुर, प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह गोंडा, स्वामी प्रसाद मौर्य पीलीभीत,  प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल बस्ती और  दयाशंकर सिंह महराजगंज में, लक्ष्मण आचार्य प्रयागराज शिवनाथ यादव गाजीपुर, सुधीर हलवासिया श्रावस्ती,  बीएल वर्मा मैनपुरी तथा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अयोध्या में अभियान में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त अंबेडकरनगर,  संतोष सिंह बहराइच,  कौशलेन्द्र सिंह अमेठी में जन.जागरण अभियान का नेतृत्व करेगें।

आज यहां अभियान

प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग एटा. आनंद स्वरूप शुक्ल फतेहपुर, श्रीराम चौहान चित्रकूट, स्वाती सिंह सीतापुर, रमाशंकर पटेल चन्दौली, दारा सिंह चौहान मीरजापुर, नीलकंठ तिवारी संतकबीरनगर में अभियान का नेतृत्व करेंगे। राज्यसभा सांसद छत्तीसगढ अजय प्रताप सिंह सोनभद्र,  सांसद सुब्रत पाठक फर्रुखाबाद, जर्नादन सिंह सिगरीवाल देवरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी हरदोई, अनुसूचित वित्त विकास निगम के चेयरमैन लालजी प्रसाद निर्मल बलरामपुर में अभियान का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed