फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   today mistry will meet partymen

'गुजराती क्लास' से पहले ही लखनऊ कांग्रेस में बगावत

Wed, 31 Jul 2013 12:55 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
today mistry will meet partymen

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के दौरे से ठीक पहले लखनऊ जिला कांग्रेस में बगावत जैसी स्थिति बन गई है।

विज्ञापन


विजय बहादुर को जिला कांग्रेस की बागडोर सौंपने के विरोध में आठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों समेत करीब तीन दर्जन नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए।

विजय बहादुर को तीन दिन पहले ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी सिराज वली खां को हटाकर दी गई है। इस फैसले पर जिले के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता फरहान ने कहा कि विजय बहादुर कैसरबाग में रहते हैं। उनका क्षेत्र शहर कांग्रेस में आता है फिर भी उन्हें जिले की कमान सौंप दी गई। यदि पार्टी को बेहतर विकल्प की तलाश थी तो लखनऊ जिले में आने वाले आठ ब्लॉकों में किसी भी नेता को जिम्मेदारी दी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलालगंज ब्लॉक के अध्यक्ष हशमुद्दीन के मुताबिक उन्होंने केवल अपने पदों से इस्तीफे दिए हैं, पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से नहीं। नवनियुक्त अध्यक्ष विजय बहादुर ने कहा कि पार्टी के कुछ पदाधिकारियों में नाराजगी है जिसे जल्द दूर लिया जाएगा।

सभी मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह 30 साल से जिला कांग्रेस में काम कर रहे हैं, इसलिए यह कहना ठीक नहीं है कि उन्हें जिलाध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए। संभावना है कि यह विवाद बुधवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मिस्त्री के सामने उठ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed