{"_id":"5f3f22cc8ebc3e3cdc1681f8","slug":"today-17-bills-can-be-introduced-in-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा में आज हंगामे के आसार, पेश हो सकते हैं 17 विधेयक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा में आज हंगामे के आसार, पेश हो सकते हैं 17 विधेयक
Fri, 21 Aug 2020 06:56 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Aug 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
यूपी विधानसभा
- फोटो : amar ujala
विधानसभा में शुक्रवार को हंगामे के आसार है। इस दौरान सरकार 17 विधेयक पेश कर उन्हें पारित कराने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन
विधानसभा में इस बार विधायी काम काफी ज्यादा है लेकिन काम के लिए केवल 21 व 24 अगस्त के दिन हैं। शुक्रवार को विपक्षी दल प्रश्न काल स्थगित कर कानून व्यवस्था और कोरोना पर चर्चा कराने की मांग कर सकते हैं। इसके विपरीत सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि जल्द से जल्द विधायी कार्य निपटाया जाए। ऐसे में यदि कानून व्यवस्था का कोरोना पर चर्चा की अनुमति नहीं मिली तो विपक्षी सदस्य हंगामा कर सकते हैं।
इसी हंगामे के बीच सरकार 17 विधेयक पेश कर सकती है। हो सकता है कि इन विधेयकों को शुक्रवार को ही पारित करा लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने आशंका जाहिर की कि सरकार शुक्रवार को ही सदन समाप्त करना चाहती है।
विज्ञापन
ये विधेयक हो सकते हैं पेश
उत्तर प्रदेश लोक एवं निजी सम्पत्ति क्षति वसूली विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश आकस्मिकता निधि (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश राज्य विधानमंडल सदस्यों की उपलब्धियों और पेंशन (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश औद्योगिक विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश कारखाना विवाद (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास (संशोधन) विधेयक 2020
कारागार अधिनियम 1894 में (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश मूल्य संवर्धित कर संशोधन विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश मंत्री वेतन भत्ता और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश कतिपय श्रम विधियों से अस्थाई छूट (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन, संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश कारागार (संशोधन) विधेयक 2020
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल अध्यादेश 2020