फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   to go on hajj, apply by tommorow

इस बार सभी आवेदकों को मिल सकता है हज जाने का मौका, जल्दी करें आवेदन, कल है अंतिम तारीख

Wed, 06 Dec 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 06 Dec 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
to go on hajj, apply by tommorow

इस बार सभी यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रदेश भर से इस बार बीते साल के हज कोटे की सीटों से भी कम आवेदन आए हैं। जबकि, हज आवेदन की अंतिम तिथि 7 दिसंबर को खत्म हो रही है। अंतिम तिथि नहीं बढ़ी तो बगैर कुर्रा (लॉटरी) के सभी हज आवेदकों का सीधे चयन हो जाएगा।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन बढ़ाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार राज्य हज कमेटियों को आवेदन फॉर्म की बुकलेट जारी नहीं की है। हालांकि, ऑफलाइन आवेदन जमा करने की छूट देकर वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in से हज आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड कर भरने के साथ ही प्रारूप की फोटो कॉपी भी मान्य है।
विज्ञापन


हज कमेटी ने एंडरॉयड मोबाइल एप पर भी फॉर्म भरने की सुविधा देकर हज आवेदन करने के लिए 15 नवंबर से 7 दिसंबर तक की तिथि तय कर है। इसके बावजूद, हज आवेदन की रफ्तार सुस्त है। वैसे, राज्य हज कमेटी के कार्यपालक हज अधिकारी आरिफ रऊफ के मुताबिक बीते दो दिन में जरूर आवेदन जमा होने में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम तिथि के दो दिन पहले तक 16,922 आवेदन

to go on hajj, apply by tommorow
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बीते साल प्रदेश के हज यात्रियों के लिए 29,017 सीटों का हज कोटा दिया था। दूसरे राज्यों से बची हुई सीटों के बंटवारे के बाद उत्तर प्रदेश से कुल 29,004 आजमीन-ए-हज सऊदी अरब भेजे गए थे।

इस बार भी हज कमेटी से प्रदेश को इतनी ही हज सीटों को कोटा आवंटित होने की संभावना है। प्रदेश भर से 15 नवंबर से अब तक 16,922 लोगों ने ही हज के लिए आवेदन किया है। जबकि, अंतिम तिथि 7 दिसंबर को समाप्प्त हो रही है। 

ये है आवेदन की स्थिति 
ऑफलाइन-10,933
ऑनलाइन- 5989
कुल आवेदन- 16,922 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed