{"_id":"5d5b72128ebc3e89643be9c2","slug":"to-attract-investors-representatives-from-up-to-visit-korea-japan-russia-france-and-germany","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : निवेशकों को लुभाने के लिए कोरिया, जापान, रूस, फ्रांस व जर्मनी जाएगा प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : निवेशकों को लुभाने के लिए कोरिया, जापान, रूस, फ्रांस व जर्मनी जाएगा प्रतिनिधिमंडल
Tue, 20 Aug 2019 09:37 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 20 Aug 2019 09:37 AM IST
सार
- मुख्यमंत्री योगी ने रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए विदेशों में रोड शो के दिए निर्देश
- यूपीडा को निवेशकों की सुविधा के लिए लैंड बैंक विकसित करने का भी फरमान
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश लाने के लिए सरकार कई देशों में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा निवेशकों के लिए बड़े स्तर पर लैंड बैंक विकसित करने की भी योजना है।
प्रदेश सरकार रक्षा क्षेत्र में निवेश लाने के लिहाज से अलीगढ़, आगरा, झांसी, चित्रकूट, कानपुर होते हुए लखनऊ के बीच डिफेंस कॉरिडोर के विकास का काम कर रही है। सरकार का अनुमान है कि इस कॉरिडोर के निर्माण से प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश से 2.5 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
शासन के एक आला अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी को रक्षा के क्षेत्र में निवेश प्रोत्साहन के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने की योजना के तहत कोरिया, जापान, रूस, फ्रांस व जर्मनी को प्रतिनिधिमंडल भेजने तथा रोड शो कराने को कहा है। कॉरिडोर में निवेशकों को निवेश के लिए जमीन मिलने में दिक्कत न हो, इसके लिए लैंड बैंक विकसित करने के निर्देश दिए हैं।