{"_id":"97080eff7d7013bed47137641463c3e3","slug":"timing-change-in-modi-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला नरेन्द्र मोदी का भाषण समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला नरेन्द्र मोदी का भाषण समय
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी की विजय शंखनाद रैली निर्धारित समय से एक घंटा पहले प्रारंभ होगी।
विज्ञापन
पहले यह रैली 11 बजे से होनी थी। पर, अब सुबह 10 बजे से रैली शुरू हो जाएगी। इस वजह से मोदी के भाषण का वक्त भी बदल दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मोदी का भाषण अब करीब दो बजे दोपहर में शुरू होगा। मोदी रैली स्थल पर करीब 1:40 बजे पहुंचेंगे।
भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि रैली को गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।
यह पहला मौका होगा जब मोदी की यूपी में हो रही किसी रैली में योगी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि रैली में आने वालों के लिए सारी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी हैं।
पढ़ें-क्या बहराइच में मुलायम को जवाब देंगे मोदी!
इस बीच, सह मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि तराई इलाके के कार्यकर्ताओं का गुरुवार रात से ही बहराइच में रैली स्थल पर पहुंचना प्रारंभ हो गया है।
कारण, तराई क्षेत्र से बहराइच आने के लिए सिर्फ कुछ ट्रेनों का ही सहारा है। यह ट्रेनें दिन में एक बार ही आती हैं। दूर से आने वाले कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन