फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Time table changed, passengers were not informed, trains of missing passengers

टाइम टेबल बदला, नहीं दी यात्रियों को जानकारी, छूट रही यात्रियों की ट्रेनें

Fri, 04 Dec 2020 08:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Dec 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Time table changed, passengers were not informed, trains of missing passengers
गोमती एक्सप्रेस सुबह 6 बजे चारबाग़ से दिल्ली के लिए रवाना होती थी। लेकिन पहली दिसम्बर से रेलवे ने इसका टाइम बदलकर 5.45 बजे कर दिया। अलीगंज निवासी नेहा सिंह शुक्रवार को जब स्टेशन पहुंची तो उनकी ट्रेन छूट चुकी थी। पूछने पर उन्हें बदले समय की जानकारी मिली। लेकिन रेलवे द्वारा नई टाइमिंग की इनफार्मेशन नहीं देने से वह नाराज हो गईं। उन्होंने रेल मंत्रालय से इसकी शिकायत भी दर्ज कराई।
विज्ञापन

 
गोमती एक्सप्रेस का मामला कोई इकलौता नहीं है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता रूट पर जाने वाले यात्री रोजाना ऐसी मुश्किलों से दो-चार हो रहे हैं। रेलवे ने ट्रेनों का टाइम बदल दिया, लेकिन उसकी जानकारी यात्रियों को एसएमएस के जरिए नहीं दी। जिसकी वजह से यात्री परेशान हो रहे हैं और उनकी गाड़ियां छूट रही हैं। इससे यात्रियों का सफर उतर प्रदेश तो खराब हो ही रहा है। साथ ही टिकट रिफंड भी नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन


कमोबेश गोमती किधर है दूसरी गाड़ियों से भी सफर करने वाले यात्रियों के लिए ऐसे ही दिक्कतें हो रही हैं उनकी गाड़ियां छूट रही हैं, लेकिन रेलवे के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इसी क्रम में नई दिल्ली से चारबाग आने वाली गोमती एक्सप्रेस का समय भी बदल गया है। यह अब रात 9:30 की जगह 9:25 बजे आने लगी है। इसी तरह ट्रेन 04207 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस पहली दिसंबर से पूर्व रात 9:35 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन आती थी और दस मिनट बाद दिल्ली के लिए रवाना होती थी। लेकिन अब इसका समय बदल गया है। ट्रेन अब रात एक बजे आकर रात 1:10 पर रवाना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात भी दीगर है कि पहले यह समय फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस का था। वहीं दिल्ली प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पहले सुबह 4:40 बजे आती थी। लेकिन अब यह ट्रेन भी रात 2:25 बजे आएगी तथा यहां से आगे रवाना हो जाएगी। सही जानकारी नहीं होने के कारण यात्रियों की गाड़ी छूट रही है। नई दिल्ली नाहरलागून एक्सप्रेस अब रात 10.30 बजे आती है, जबकि पहले यह रात 10:15 बजे आती थी। हिमगिरि एक्सप्रेस अब शाम 7:35 की जगह 7:40 पर आएगी।

इनका भी बदला है टाइम, यात्री रखें ध्यान
- दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली 02565 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 4 दिसंबर से दरभंगा से पसुबह 8:26 बजे चलकर, बादशाहनगर से रात 8:17 बजे, ऐशबाग से 9:10 बजे रवाना होकर  नई दिल्ली सुबह 5:15 बजे पहुचंगी।
- नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली 02566 बिहार संपर्क क्रांति 5 दिसंबर से नई दिल्ली से दोपहर एक बजे रवाना होकरऐशबाग से रात 8:10 बजे, बादशाहनगर से 8: 38 बजे होकर दूसरे दिन सुबह 09:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

- मुजफ्फरपुर से आनन्द विहार जाने वाली 02565 सप्तक्रांति स्पेशल चार दिसंबर से मुजफ्फरपुर से सुबह 11:35 बजे चलकर लखनऊ से रात 11: 40 बजे गुजरेगी और आनन्द विहार 07.40 बजे पहुंचेगी ।
- आनंदविहार से मुजफ्फरनगर जाने वाली 02566 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आनन्द विहार से दोपहर  2:50 बजे प्रस्थान कर  लखनऊ से रात 10: 55 बजे रवाना होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed