फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Time of 18 trains including Kaifiyat changed

Lucknow News: कैफियत सहित 18 ट्रेनों का समय बदला

Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Time of 18 trains including Kaifiyat changed
लखनऊ। पहली जनवरी से 18 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है। ये सभी लखनऊ से होकर गुजरेंगी। रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की नई समयसारिणी लागू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन 19716 गोमतीनगर-जयपुर एक्सप्रेस ऐशबाग से अब शाम 5:45 बजे रवाना होगी। 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर जं. स्टेशन से रात एक बजे, 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से रात 2:25 बजे, 22412 आनंदविहार टर्मिनस-नाहरलगुन एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:10 बजे, 15558 आनंदविहार टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:30 बजे चलेगी।

ट्रेन 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 10:55 बजे, 12212 आनंदविहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 10:55 बजे, 12571 गोरखपुर-आनंदविहार टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर से शाम 6:50 बजे, 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस गोरखपुर से रात सवा दस बजे, 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस लालकुआं से शाम 5:10 बजे, 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से शाम 6:10 बजे, 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस, 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस और 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से शाम 4:25 बजे चलेगी।
विज्ञापन

ऐसे ही 12225 आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस आजमगढ़ स्टेशन से शाम 4:30 बजे, 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 4:55 बजे छूटेगी। 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन से सुबह 4:55 बजे चलकर खलीलाबाद से सुबह 5:34 बजे तथा बस्ती से सुबह 6:03 बजे छूटेगी। 12555 गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से शाम 4:20 बजे चलकर खलीलाबाद से शाम 4:56 बजे तथा बस्ती से शाम 5:22 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed