फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiger Kishan died in zoo due to cancer.

Lucknow: कान और मुंह के पास संक्रमण होने से शिकार नहीं कर पाता था किशन, 13 साल कैंसर से जूझने के बाद मौत

Sat, 31 Dec 2022 11:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

लखनऊ चिड़िया घर के बाघ की 13 साल तक कैंसर से जूझने के बाद मौत हो गई। हर छह महीने में उसकी कीमोथैरेपी होती थी। कुछ दिन पहले उसने खाना-पीना छोड़ दिया था।

विज्ञापन
Tiger Kishan died in zoo due to cancer.
बाघ किशन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

13 सालों से कैंसर से जूझ रहे बाघ किशन ने शुक्रवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में अंतिम सांस ली। वह वर्ष 2008 में कैंसर से ग्रसित हुआ था। वर्ष 2009 में किशनपुर टाइगर रिजर्व, कांपटाडा, दुधवा नेशवल पार्क से लखनऊ लाए जाने के कुछ समय बाद पता चला कि बाघ हिमेन्जियोसार्कोनोमा कैंसर से पीड़ित है। कान और मुंह के पास संक्रमण फैला होने के चलते किशन शिकार करने में सक्षम नहीं था।

विज्ञापन


कैंसर से पीड़ित बाघ किशन का 13 वर्षों से इलाज चल रहा था। हर छह महीने में उसकी कीमोथैरेपी होती थी। कुछ दिन पहले उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। साथ ही घूमना-फिरना, चहलकदमी कम कर दी थी। प्राणि उद्यान के निदेशक वीके मिश्र ने बताया कि बाघिन कजरी का स्वास्थ्य भी सही नहीं है। उसे ठंड से बचाने के लिए हीटर का प्रबंध किया गया है। प्राणि उद्यान के उपनिदेशक व चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि किशन ने इलाज के दौरान कभी यह महसूस नहीं होने दिया कि वह कैंसर से जूझ रहा है। यहां लाए जाने के बाद उसे हॉस्टल में एक ही जगह पर रखा गया। उसकी सहूलियत के अनुसार एक स्थान पर गद्दा, तकिया, हीटर आदि मुहैया करवा दिया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कानपुर विश्वविद्यालय: प्रो. विनय पाठक के खिलाफ सीबीआई जांच की संस्तुति, केंद्र सरकार को भेजा गया पत्र


वर्ष 2018 में गेंडे लोहित की मौत हुई। वर्ष 2019 में हुक्कू बंदर की मौत हुई और बीते साल मादा हिप्पो आशी नहीं रही। इनके अलावा हिप्पो बादल और मुन्नी की भी मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में 35 साल का हिप्पो धीरज और पांच साल का आदित्य है। वर्ष 2002 में उत्तराखंड से लाई गई हुक्कू रानी की वर्ष 2007 में मौत हो गई थी। कोलकाता से वर्ष 2003 में लाई गई मादा जिराफ सुजाता और नर जिराफ अनुभव से 2006 में खुशी का जन्म हुआ। इसे मैसूर जू भेज दिया गया। वहीं, 2014 में अनुभव की मौत के बाद से सुजाता अकेले है। पूंछ वाला स्याह मुंह बंदर भी 15 वर्षों से अकेला है। सफेद टाइगर के कुनबे में मां-बेटे विशाखा और जय हैं। शेरों में पृथ्वी और वसुंधरा बुजुर्ग हो चले हैं। दोनों की उम्र करीब 16 वर्ष है। जू में चार मादा शावक, 13 बाघ व 13 तेंदुए भी हैं। इनमें कई बुजुर्ग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed