फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tiger cub in lucknow zoo

पीलीभीत से लाए गए बाघ के शावक सोमवार से जू के बाड़े में करेंगे धमाचौकड़ी

Fri, 18 Jun 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
tiger cub in lucknow zoo
लखनऊ। पीलीभीत में मृत मिली बाघिन के चारों शावक सोमवार से बाड़े में उछलकूद व धमाचौकड़ी करते नजर आएंगे। तीन माह से जू के अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में मौजूद इन शावकों को बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है। जू पहुंचने वाले दर्शक सोमवार से इनका दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन

गत मार्च में पीलीभीत में एक बाघिन का शव मिला था। उसका शिकार किए जाने की आशंका जताई गई। इसके बाद आईवीआरआई बरेली की टीम को जांच भी सौंपी गई। बाघिन का शव मिलने के बाद उसके शावकों को ढूंढने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। इसमें लखनऊ जू के अधिकारी भी शामिल थे। टीम ने ग्रामीणों की मदद से 12 दिन बाद चारों शावकों को खोज निकाला और उन्हें लखनऊ चिड़ियाघर ले आए। शावकों की हालत बेहद खराब थी, इसलिए इन्हें जू में बने अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। यहां इनकी डाइट से लेकर हर मूवमेंट पर नजर रखी गई। इससे धीरे-धीरे शावकों की हालत सुधरने लगी। करीब तीन महीने बाद अब इनकी हालत बेहतर है। इसलिए अब जू प्रशासन इन्हें दर्शकों से रूबरू करवाने की तैयारी में है। जू के निदेशक आरके सिंह ने बताया कि चारों शावकों की हालत पहले से बेहतर है। वे बड़े हो गए हैं और उनकी डाइट भी ठीक हो गई है। इसलिए उन्हें दर्शकों के लिए बाड़े में शिफ्ट किया जा रहा है। शावकों को लायन हाउस बाड़े में रखा जाएगा। जहां पहले पृथ्वी रहा करता था। चिड़ियाघर में 10 बाघ पहले से हैं। इन शावकों को मिलाकर अब कुल 14 बाघ जू में हो जाएंगे।
विज्ञापन

शावकों में दो नर दो मादा
पीलीभीत से लाए गए शावकों में दो नर और दो मादा हैं। शावकों के नामकरण के लिए जू प्रशासन ने दर्शकों से आवेदन मांगे थे। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर आने से जू बंद कर दिया गया। हालांकि, दर्शकों ने अच्छी खासी संख्या में आवेदन भेजे हैं। शावकों को बाड़े में शिफ्ट करने के बाद इनका नामकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed