फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ticket distribution in lucknow for assembly election

मुलायम की छोटी बहू सहित लखनऊ से इन लोगों को मिले टिकट

Thu, 29 Dec 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Dec 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
ticket distribution in lucknow for assembly election
अपर्णा यादव - फोटो : facebook
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को राजधानी लखनऊ की नौ में से छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें मलिहाबाद के विधायक इंदल कुमार का टिकट कट गया है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र सहित तीन सिटिंग विधायकों के टिकट फंस गए हैं। 
विज्ञापन


इनकी सीटों पर अभी प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया है। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने राजधानी की नौ सीटों में से सात पर जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


सपा मुखिया ने बुधवार को 325 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की उसमें राजधानी की छह सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इनमें चार जीती हुई और दो हारी सीटें शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की जीती तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए जा सके। पारिवारिक कलह की छाप से राजधानी भी बच नहीं सकी है। 
मुलायम व शिवपाल के करीबी मंत्रियों, विधायकों व अन्य दावेदारों के टिकट ही  फाइनल किए गए है।  

अख‌िलेश के करीब‌ियों का ट‌िकट फंसा

ticket distribution in lucknow for assembly election
अभिषेक मिश्र - फोटो : amar ujala

मुलायम के भरोसेमंद माने जाने वाले परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शारदा प्रसाद शुक्ला और मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के टिकट का एलान तो हो ही गया, शिवपाल के खेमे में गिनी जाने वाली श्वेता सिंह और सोनू कनौजिया भी पहली सूची में ही स्थान बना ले गए।  

रविदास और शारदा प्रसाद दो-दो बार विधायक रहे हैं, वहीं श्वेता और अपर्णा पहली बार भाग्य आजमाएंगी। इन्हें क्रमश: भाजपा के कब्जे वाली लखनऊ पूर्व से और कांग्रेस के कब्जे वाली लखनऊ कैंट से प्रत्याशी बनाया गया है। 

सोनू कनौजिया को तो सिटिंग विधायक इंदल कुमार का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया गया है। राजधानी की जिन तीन सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नहीं किया गया है उनमें मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद मंत्रियों में शामिल अभिषेक मिश्र की सीट लखनऊ उत्तरी के साथ-साथ गोमती यादव का बक्शी का तालाब और चंद्रा रावत का मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। इनके नाम भी सीएम की सूची में शामिल थे।

कहां से किसे मौका

ticket distribution in lucknow for assembly election
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ पूर्व - श्वेता सिंह
लखनऊ पश्चिम    - मो. रेहान
लखनऊ उत्तर    ---------
लखनऊ मध्य - रविदास मेहरोत्रा
लखनऊ कैंट - अपर्णा यादव
सरोजनीनगर - शारदा प्रताप शुक्ला
मलिहाबाद - सोनू कनौजिया
मोहनलालगंज ------------
बक्शी का तालाब ------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed