फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   threat to vice president of up seed development corporation

बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, बोले- कमलेश तिवारी जैसा होगा हश्र

Tue, 22 Sep 2020 04:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
threat to vice president of up seed development corporation
राजेश्वर सिंह - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष को बख्शी का तालाब में स्थित बीज विकास निगम के सहायक भंडार अधिकारी शकील अहमद ने जान से मारने की धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया, उपाध्यक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बीकेटी थाने में सोमवार शाम दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह 19 सितंबर को बख्शी का तालाब में स्थित बीज विकास निगम के भंडार और गोदाम का निरीक्षण करने गए थे जहां भंडार अधिकारी शकील अहमद नहीं मिले।
विज्ञापन


करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद भी जब सहायक भंडार अधिकारी शकील अहमद गोदाम पर नहीं आए तो उन्होंने परियोजना अधिकारी एके राव के फोन से शकील अहमद से बात की। शकील लगातार जल्द ही गोदाम पर पहुंचने की बात करते रहे लेकिन नहीं पहुंचे तो दोबारा एके राव के फोन से शकील अहमद से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शकील ने फोन पर ही निगम के उपाध्यक्ष से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। राजेश्वर सिंह के आरोपों के मुताबिक, शकील ने उन्हें गोदाम का निरीक्षण करने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा और धमकी दी कि उनका हश्र कमलेश तिवारी जैसा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed