फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three traffic policemen linehazir

Lucknow News: डग्गामार बस को रोका, फिर छोड़ा, तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Tue, 15 Oct 2024 06:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Three traffic policemen linehazir
लखनऊ। अयोध्या रोड पर चल रहीं डग्गामार बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने तीन यातायात पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया है। मंगलवार सुबह अयोध्या रोड पर डग्गामार बसें दौड़ रही थीं। इस दौरान क्यूआरटी पर तैनात दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों ने डग्गामार बस को रोका। कुछ देर तक बातचीत की और फिर जाने दिया। माना जा रहा है कि लाइनहाजिर किए गए पुलिसकर्मियों ने वसूली के बाद बस को जाने दिया था। बाकी जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की इस हरकत को एक राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया। फिर वीडियो को वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी ट्रैफिक ने यातायात के दरोगा दिनेश कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल विशाल सिंह और कांस्टेबल अमित कुमार को लाइनहाजिर कर दिया। डीसीपी के मुताबिक प्रथमदृष्टया पुलिसकर्मियों की कार्यशैली संदेह के घेरे में है। प्रकरण की जांच एडीसीपी ट्रैफिक अशोक यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पहले भी पकड़े गए थे डग्गामार वाहन
दो साल पहले अवध चौराहे पर डग्गामार बसों के संचालन में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई थी। तब, तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने होमगार्ड व पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article