{"_id":"643c3d784c07c78b03027e1f","slug":"three-thousand-children-will-get-ro-water-raebareli-news-c-13-1-186691-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन हजार बच्चों को मिलेगा आरओ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन हजार बच्चों को मिलेगा आरओ का पानी
Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। विकास क्षेत्र के नौ परिषदीय विद्यालयों में आरओ सिस्टम लगेगा, जिसके छात्र-छात्राओं को इस गर्मी में शुद्ध और शीतल पेयजल मिल सकेगा। इससे विद्यालयों के करीब तीन हजार बच्चे लाभान्वित होंगे। एक स्कूल में आरओ सिस्टम लगा दिया गया है, जबकि बाकी आठ स्कूलों में जल्दी ही व्यवस्था कर दी जाएगी।
विकास क्षेत्र के नौ परिषदीय विद्यालयों प्राथमिक विद्यालय बछरावां, प्राथमिक विद्यालय कुंदनगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय सेंहगो, उच्च प्राथमिक विद्यालय थुलेंडी, कंपोजिट विद्यालय कन्नावां, कंपोजिट विद्यालय खैरहनी, कंपोजिट विद्यालय नीमटीकर, कंपोजिट विद्यालय मैनाहार कटरा और कंपोजिट विद्यालय असहन जगतपुर को आरओ सिस्टम लगाने के लिए चिन्हित किया गया है।
क्षेत्र पंचायत निधि से स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे बच्चों को शुद्ध एवं शीतल जल मिल सकेगा। प्राथमिक विद्यालय बछरावां में आरओ सिस्टम शनिवार को लग गया है। बाकी स्कूलों में भी तैयारी चल रही है। खंड विकास अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में आरओ सिस्टम लगाए जा रहे हैं।