{"_id":"612f6c2c6469be5e7114c414","slug":"three-suspended-in-attempt-of-suicide-case-of-private-secretary-of-acs","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव की आत्महत्या के प्रयास मामले में कड़ी कार्रवाई, तीन को निलंबित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपर मुख्य सचिव के निजी सचिव की आत्महत्या के प्रयास मामले में कड़ी कार्रवाई, तीन को निलंबित किया गया
Wed, 01 Sep 2021 05:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:33 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल की आत्महत्या के प्रयास मामले में दो रक्षक व एक मुख्य रक्षक को भी निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
निजी सचिव ने किया था आत्महत्या का प्रयास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के बापू भवन के अपर मुख्य सचिव नगर विकास के निजी सचिव के आत्महत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मामले में सचिवालय सुरक्षा दल के तीन कार्मिकों को निलंबित कर दिया गया है। विधान भवन रक्षक शिखा व शीला और मुख्य रक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे के निजी सचिव विश्वंभर दयाल ने सोमवार को बापू भवन में अपने कार्यालय में पहुंच कर खुद को गोली मार ली थी। विश्वंभर को गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। विश्वंभर के आफिस से पुलिस को एक कागज पर लिखा नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने उन्नाव पुलिस द्वारा की जा रही प्रताड़ना का जिक्र किया है।
विज्ञापन
इस मामले में आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने औरास इंस्पेक्टर हर प्रसाद अहिरवार और एक दरोगा को भी निलंबित किया जा चुका है।