फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three suspended during power cut in UP vidhanmandal.

Budget session: बजट सत्र के पहले दिन बत्ती गुल होने से अंधेरे में डूब गया विधान भवन, तीन इंजीनियर निलंबित, एक बर्खास्त

Tue, 24 May 2022 12:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 May 2022 12:30 AM IST
सार

विधान भवन की यह बिजली दोपहर 12:06 बजे उस समय बाधित हुई, जब 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से 33 केवी उपकेंद्र राजभवन को आने वाले एक 33 केवी फीडर की सप्लाई बंद हो गई। बिजली  फेल होने से अंधेरा हो गया।

विज्ञापन
three suspended during power cut in UP vidhanmandal.
बजट सत्र के पहले दिन का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधान भवन में सोमवार को दोपहर बजट सत्र की चर्चा के दौरान बिजली फेल होने पर ट्रांसमिशन इकाई के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया और एक संविदा कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। जबकि ये बिजली इंजीनियरों एवं कर्मचारी की गलती के बजाय आंधी-पानी के चलते फेल हुई थी। मगर, ट्रांसमिशन प्रबंधन ने इनको दोषी ठहराते हुए कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन


विधान भवन की यह बिजली दोपहर 12:06 बजे उस समय बाधित हुई, जब 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र से 33 केवी उपकेंद्र राजभवन को आने वाले एक 33 केवी फीडर की सप्लाई बंद हो गई। इस सप्लाई के कारण 132 केवी गोमतीनगर से आने वाले तीन अन्य 33 केवी फीडर की बिजली भी फेल होने से 25 से 30 सेकेंड के लिए विधान भवन में अंधेरा हो गया।
विज्ञापन


इसी समय में राजभवन उपकेंद्र के ऑपरेटर ने गोमतीनगर ट्रांसमिशन उपकेंद्र से आने वाले फीडर को चालू करके विधान भवन को रोशन कर दिया। मगर, बजट सत्र में बिजली फेल होने पर प्रबंधन ने अधिशासी अभियंता खंड प्रथम संजय पासवान, एसडीओ पुष्पेश गिरि, जेई अमर राज को निलंबित एवं उपकेंद्र के संविदा ऑपरेटर दीपक शर्मा को बर्खास्त कर दिया। सभी के देर शाम आदेश जारी कर दिये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल-बाल बचे एक्सईएन राजभवन, एसडीओ, जेई
विधान भवन की बिजली फेल होने में प्रबंधन की नाराजगी की कार्रवाई से राजभवन खंड के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा, एसडीओ शिवम नायक व जेई जगदीश कुमार बाल-बाल ही बचे। आंधी से फेल हुई बिजली इनकी सक्रियता के चलते ही 25-35 सेकेंड में चालू हो सकी। जांच में ट्रांसमिशन की गड़बड़ी से बिजली फेल होने की पुष्टि के बाद ही इंजीनियरों को निलंबित किया गया।


लिफ्ट में फंसे पत्रकार-अधिकारी
विधान भवन की जिस वक्त बिजली फेल हुई, उस दौरान सभी लिफ्ट बंद होने से उसमें पत्रकार सहित कई अधिकारी फंस गये। पत्रकारों व अधिकारियों के लिफ्ट में फंसते ही हड़कंप मच गया। पर, बिजली चालू होने के बाद भी कुछ समय तक सभी लिफ्ट में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed