फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three suspects identified from the footage

Lucknow News: फुटेज से तीन संदिग्ध चिह्नित

Fri, 17 Nov 2023 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Three suspects identified from the footage
लखनऊ। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस ने तीन संदिग्धों को चिह्नित किया है। इसमें एक स्कूटी, एक बाइक व एक साइकिल सवार व्यक्ति शामिल है। स्कूटी व साइकिल सवार दोनों शख्स का हुलिया काफी हद तक हमलावर से मिलता-जुलता है। फुटेज धुंधली मिलने की वजह से पूरी तरह से तस्दीक नहीं हो सकी है मगर संदिग्धों को ट्रेस करने की जद्दोजहद में पुलिस लगी है। उधर पुलिस ने उस युवती से लंबी पूछताछ की है, जो इंस्पेक्टर के संपर्क में थी।
विज्ञापन


कृष्णानगर की मानस विहार कॉलोनी निवासी सतीश सिंह चतुर्थ वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में क्वार्टर मास्टर पद पर तैनात थे। दीपावली की रात जब परिवार के साथ वह बहन के घर से लौटे तो अपने मकान का गेट खोलते समय कई गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फुटेज में हमलावर कैद हुआ था। किस तरह से वह फरार हुआ, इसका रूट पुलिस फुटेज के जरिये पता कर रही है। आशंका है कि कुछ दूर जाने के बाद वह किसी गाड़ी से भाग निकला। ऐसे में पुलिस ने करीब आठ-दस वाहनों को भी चिह्नित किया है। इसमें एक कार मालिक व कई अन्य से पूछताछ की गई। मगर इनकी कोई भूमिका नहीं मिली।
विज्ञापन

अब एक स्कूटी सवार व एक बाइक सवार और पैदल जाता दिखा एक शख्स रडार पर है। इनमें से स्कूटी व साइकिल सवार दोनों शख्स अधिक संदिग्ध हैं।
आशंका है कि कातिल इनमें से ही कोई है। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि जो भी संदिग्ध हैं, उनके बारे में पता कर भूमिका जांची जा रही है।
पुलिस ने सतीश की पत्नी भावना से भी पूछताछ कर जानकारी की। भावना ने बताया कि घटना के बाद वह दहशत में आ गईं थीं। इस वजह से कुछ देर तक कार में ही दुबकी बैठी रहीं। भावना ने सतीश के भाई अजीत पर शक जाहिर करते हुए आरोप लगाकर जांच की मांग की है। पूछताछ करने वाली टीम से भावना ने कहा कि वह इस बारे में शुक्रवार को प्रार्थनापत्र देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच में सामने आया सतीश को बेहद करीब से गोलियां मारी गईं थीं। एक-दो गोलियां सटाकर मारी थीं ताकि उनके बचने की कोई गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed