{"_id":"5909a7e74f1c1b740144141e","slug":"three-special-train-to-be-moved-for-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों की छुट्टियों के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, देखें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों की छुट्टियों के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, देखें डिटेल
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 May 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
गर्मी की छुट्टियों में लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि 04422 आनंद विहार लखऊ एक्सप्रेस 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को आनंदविहार से रात 9.05 बजे चलकर सुबह 6.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन 04421 लखनऊ आनंदविहार एक्सप्रेस 9 मई से 27 जून तक प्रत्येक मंगलवार को लखनऊ से शाम 7.30 बजे चलकर सुबह 4.30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन 16 फेरों में चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद व बरेली स्टेशन पर ठहरेगी।
विज्ञापन
ऐसे ही 04420 हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 8 मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को निजामुद्दीन से रात 8.50 बजे चलकर सुबह 6.25 बजे लखनऊ पहुंचेगी, जबकि 04419 लखनऊ हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 11 मई से 29 जून तक प्रत्येक गुरुवार को लखनऊ से शाम 7.30 बजे चलकर सुबह 4.45 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन 16 फेरों में चलेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी ट्रेन
डेमो
- फोटो : demo pic
ट्रेन में सेकेंड, फर्स्ट व थर्ड एसी की बोगियां होंगी। इसी तरह 04046 आनंदविहार गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 7 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को आनंदविहार से रात 8 बजे चलकर सुबह 7.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 04045 गोरखपुर आनंदविहार एक्सप्रेस 8 मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से सुबह 10.35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3.35 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी और कानपुर, लखनऊ, गोंडा व बस्ती में रुकेगी। ट्रेन में सेकेंड व थर्ड एसी की बोगियां होंगी।
वापसी में 04045 गोरखपुर आनंदविहार एक्सप्रेस 8 मई से 26 जून तक प्रत्येक सोमवार को गोरखपुर से सुबह 10.35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3.35 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। ट्रेन कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी और कानपुर, लखनऊ, गोंडा व बस्ती में रुकेगी। ट्रेन में सेकेंड व थर्ड एसी की बोगियां होंगी।