{"_id":"6afb63237d05c70efc008aae","slug":"three-puja-special-trains-will-be-operated-via-lucknow-tomorrow-lucknow-news-c-13-lko1070-2010651-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कल लखनऊ होकर चलाई जाएंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कल लखनऊ होकर चलाई जाएंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। त्योहारों के बाद लौटने वालों के सुविधाजनक सफर के लिए रेलवे प्रशासन 18 नवंबर को लखनऊ होकर तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सहरसा से अमृतसर, बरौनी से बांद्रा व रक्सौल से प्रतापनगर के बीच इन ट्रेनों का संचालन होगा।
ट्रेन संख्या 05517 सहरसा जंक्शन-अमृतसर अनारक्षित पूजा स्पेशल बुधवार को सहरसा से दोपहर 1:35 बजे चलेगी। यह मानसी, खगरिया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर होते हुए अगली सुबह 5:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से हरदोई, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, दिल्ली, अंबाला, लुधियाना, जालंधर सिटी होते हुए रात 10:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05518 अमृतसर-सहरसा अनारक्षित पूजा स्पेशल 20 नवंबर को अमृतसर से सुबह चार बजे चलकर इन स्टेशनों से होते हुए शाम 6:30 बजे लखनऊ व अगली सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल की बोगियां रहेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन 05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल बुधवार को रक्सौल से सुबह सवा दस बजे चलकर सिकटा, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए लखनऊ रात 9:40 बजे पहुंचेगी। यहां से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा के रास्ते शाम पांच बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के दस, जनरल के छह व जनरल का एक कोच रहेगा।
ट्रेन 05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बुधवार को बरौनी से सुबह आठ बजे चलकर समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी से होते हुए लखनऊ रात 11:20 बजे पहुंचेगी। यहां से कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, विदिशा, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, भेस्तान, वापी, बोरीवली के रास्ते बांद्रा सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के दस, जनरल के छह कोच रहेंगे।