फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three police teams are searching for the man who killed his wife

Lucknow News: पत्नी के हत्यारोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की तीन टीमें

Tue, 10 Mar 2026 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Three police teams are searching for the man who killed his wife
राजेश्वरी की फाइल फोटो।
लखनऊ। निगोहां के शेखनखेड़ा गांव में रविवार रात राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोपी पति राजेश रावत के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। निगोहां पुलिस ने यह कार्रवाई राजेश्वरी के बड़े बेटे गुलशन की तहरीर पर की है। अभी तक भागे चल रहे राजेश का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। दूसरी टीम गांव अकंताखेड़ा में रहने वाली राजेश की बहन सरिता व बहनोई रामलखन से पूछताछ कर रही है। तीसरी टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

सनकी प्रवृत्ति का है राजेश
थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक की जांच और घरवालों से पूछताछ में यह सामने आया है कि राजेश सनकी प्रवृत्ति का है। वह मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करता है। इस कारण उसे ट्रेस करने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन


अकरहदू में देखा गया आरोपी
ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार तड़के आरोपी अपने पैतृक गांव नगराम के अकरहदू में खेतों के बीच छिपा देखा गया था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची पर राजेश भाग निकला। पुलिस ने आसपास के खेतों और बागों में काफी देर तक कॉम्बिंग भी की। मगर कुछ पता नहीं चल सका। राजेश्वरी के बड़े बेटे का आरोप है कि पिता मां से अधिक अपनी बहन की बात मानते थे। उन पर वह खर्च भी करते थे। मां के रुपये मांगने पर वह शराब के नशे में उन्हें पीटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed