{"_id":"5f6e54bb8ebc3e9be04ea6e2","slug":"three-more-special-trains-to-mumbai-from-28-lko-city-news-lko5420267144","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के लिए तीन और स्पेशल ट्रेनें 28 सितंबर से, ये रहेगा पूरा शिड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के लिए तीन और स्पेशल ट्रेनें 28 सितंबर से, ये रहेगा पूरा शिड्यूल
Sat, 26 Sep 2020 01:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ से मुंबई के लिए रेलवे प्रशासन तीन और स्पेशल ट्रेनें शुरू कर रहा है। ट्रेन 05063 गोरखपुर- एलटीटी स्पेशल 28 सितंबर से गोरखपुर से चलेगी। हर सोमवार को यह सुबह 5.30 बजे रवाना होगी, जो लखनऊ 14:20 और अगले दिन 16:00 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 05064 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल मंगलवार को एलटीटी से 17:50 बजे चलेगी। अगले दिन लखनऊ 19:55 तथा गोरखपुर तड़के 4:30 बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर-पनवेल 29 से: 05065 गोरखपुर-पनवेल स्पेशल 29 सितंबर से मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को गोरखपुर से 5:30 बजे चलकर लखनऊ 14:20 बजे तथा अगले दिन 16:20 बजे पनवेल पहुंचेगी। वहीं, 05066 पनवेल-गोरखपुर स्पेशल सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार को पनवेल से 17:50 बजे चलकर अगले दिन 19:55 बजे लखनऊ तथा तड़के 4:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Trending Videos
गोरखपुर बांद्रा 30 से शुरू
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
5067 गोरखपुर-बांद्रा स्पेशल 30 सितंबर से गोरखपुर से 5:30 बजे रवाना होकर लखनऊ 14:20 बजे और अगले दिन 19:10 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में 05068 दो अक्तूबर से चलेगी। बांद्रा से स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को 00:20 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लखनऊ 9:35 बजे तथा गोरखपुर 17:35 बजे पहुंचेगी।