फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three more people stick poster to sold home in maha

लखनऊ में अराजकता से परेशान तीन और लोगों ने मकान बिकाऊ है के लगाए पोस्टर

Fri, 04 Jun 2021 06:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 04 Jun 2021 06:58 AM IST
सार

इन लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे नाले पर अतिक्रमण करके पक्का मकान बनाकर रहने वाले लोगों की दबंगई से माहौल इतना खराब हो गया है कि अब यहां रहना सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन
Three more people stick poster to sold home in maha
एक मकान पर लगा ऐसा ही पोस्टर... - फोटो : ANI

विस्तार

महानगर इलाके की काला कांकर कॉलोनी में अराजकता से परेशान तीन और लोगों ने बुधवार को मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए। इन लोगों का कहना है कि कॉलोनी के पीछे नाले पर अतिक्रमण करके पक्का मकान बनाकर रहने वाले लोगों की दबंगई से माहौल इतना खराब हो गया है कि अब यहां रहना सुरक्षित नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन व नगर निगम से लेकर आईजीआरएस पोर्टल तक पर शिकायत भी बेनतीजा रही। ऐसे में अब मकान बेचने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा है। मालूम हो कि महानगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके की काला कांकर कॉलोनी के पीछे नाला है। इस नाले पर अतिक्रमण करके करीब सवा सौ लोगों ने पक्के मकान बना लिए हैं। कॉलोनी में रहने वाले रविशंकर गुप्ता का कहना है कि नाले पर ही मदरसा बना लिया गया है। अतिक्रमण सुरक्षित करने के इरादे से कुछ दिन पहले नाले पर ही मंदिर भी बनाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


रविशंकर का कहना है कि अराजकता के चलते कॉलोनी के लोग दहशत में हैं। घर की लड़कियों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर वक्त चिंता रहती है। इस बीच बुधवार को रविशंकर ने भी अपने मकान पर पोस्टर लगा दिया कि यह मकान बिकाऊ है, इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें। कॉलोनी के जय अरोरा ने बताया कि अतिक्रमण और अराजकता की शिकायत नगर निगम, लेसा, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों और आईजीआरएस पोर्टल तक पर कई बार की जा चुकी है। पर कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वह कॉलोनी के लोगों को मुंह बंद रखने के लिए अराजकता फैलाकर डराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय का कहना है कि कॉलोनी के कई लोगों ने मकान बेचकर यहां से जाने का मन बना लिया है। अब वह भी यहां नहीं रहेंगे। बुधवार को जय ने भी अपने मकान पर पोस्टर चस्पा कर दिया कि यह भवन बिकाऊ है। कॉलोनी में रहने वाली मंजुला भी यहां के खराब माहौल और अन्य लोगों के मकान बेचकर जाने के फैसले से सहम गईं हैं। इसके चलते मंजुला ने भी मकान बेचने की बात कही है। बुधवार दोपहर मंजुला ने भी अपने मकान पर बिकाऊ है का पोस्टर चिपका दिया। जबकि कॉलोनी निवासी वीसी त्रिगुनायत, सरला श्रीवास्तव समेत तीन लोग पहले ही मकान पर बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर चुके हैं।

अतिक्रमण से ज्यादा अराजकता से दिक्कत
कॉलोनी में रहने वाली अर्चना शुक्ला व अंजलि ने बताया कि अतिक्रमण से कहीं अधिक दिक्कत यहां अराजकता से है। हाल ये है कि कॉलोनी की लड़कियों का बाहर निकलना मुश्किल होता है। छेड़खानी का विरोध करने पर पत्थर मारकर घर की खिड़कियों व गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए जाते हैं। एक बार छेड़खानी को लेकर विरोध करने पर नाले पर अतिक्रमण करके रहने वाले लोगों के झुंड ने एक मकान पर हमला करके तोड़फोड़ व पथराव कर दिया था। सोनल ने बताया कि बेटियों से छेड़छाड़ से आजिज होकर दो भाइयों का परिवार कॉलोनी का आलीशान मकान छोड़कर दूसरी जगह फ्लैट में शिफ्ट हो गया है।

पुलिस ने सुरक्षा का दिया भरोसा
अराजकता से परेशान लोगों ने मकानों पर लगाए बिकाऊ हैं के पोस्टर, शीर्षक से बुधवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर न्यू हैदराबाद चौकी इंचार्ज विजय मिश्र काला कांकर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी के लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। चौकी इंचार्ज ने कहा कि अब कॉलोनी में पॉलीगान बाइक के सिपाही सुबह से रात तक कई बार गश्त करेंगे। अराजकता फैलाने वाले लोगों को चिह्नित करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कॉलोनी के गेट पर प्रस्तावित पिंक बूथ का जल्द ही निर्माण कराकर इसे चालू कराया जाएगा।


अराजकता को लेकर कोई शिकायत नहीं की
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने बताया कि काला कांकर कॉलोनी में पिछले दिनों नाले के किनारे चबूतरा बनाकर उस पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुुआ था। इसके चलते एहतियात के तौर पर कॉलोनी में पीएसी तैनात की गई है। कॉलोनी के लोगों ने वहां अराजकता को लेकर कोई शिकायत ही नहीं की है। यदि इस तरह की कोई शिकायत आती है तो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही कॉलोनी के लोगों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, कॉलोनी में अतिक्रमण को लेकर यदि कोई समस्या है तो नगर निगम में शिकायत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed