{"_id":"60802e67b361677d6378289b","slug":"three-more-corona-patients-died-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आमजन भी दहशत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आमजन भी दहशत में
Wed, 21 Apr 2021 07:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:23 PM IST
सार
अमेठी जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज जहां एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों की मौत हो रही है वहीं जिले में तेज बुखार, सर्दी समेत अन्य बीमारी से पीडि़त बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। इन मौतों का आंकड़ा प्रशासन के पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिला अस्पताल में संचालित एल-2 अस्पताल में भर्ती तीन और संक्रमितों की मौत हो गई है। बुधवार को एल-2 अस्पताल में भर्ती 43 संक्रमितों में से 23 को ऑक्सीजन पर रखा गया है। ऑक्सीजन पर रखे गए संक्रमितों में से 11 लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एल-3 में शिफ्ट कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज जहां एल-2 अस्पताल में भर्ती मरीजों की मौत हो रही है वहीं जिले में तेज बुखार, सर्दी समेत अन्य बीमारी से पीडि़त बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। इन मौतों का आंकड़ा प्रशासन के पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
तिलोई तहसील क्षेत्र के गांव जमुरवा निवासी सुन्दरी देवी (68) पिछले दो दिनों से एल-2 अस्पताल असैदापुर में भर्ती थीं जिनकी मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरीगंज के लुगरी गांव निवासी राकेश सिंह की भी तबीयत मंगलवार रात अचानक ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल पहुंचने पर जब उन्हें भर्ती नहीं किया गया तब उन्होंने इसकी जानकारी गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह को दी।
विज्ञापन
विधायक के हस्तक्षेप पर उन्हें रात में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान बुधवार को राकेश सिंह (42) की मौत हो गई। एल-2 में भर्ती जगदीशपुर के श्रीकांत (70) की हालत ज्यादा खराब थी। विभाग की ओर से उन्हें एल-3 अस्पताल में उपचार के लिए शिफ्ट कराने का प्रयास किया गया लेकिन कहीं भी बेड खाली नहीं होने की वजह से वह शिफ्ट नहीं कराए जा सके।
बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। लगातार हो रही मौत से स्वास्थ्य कर्मी व अफसरों के साथ ही जिले के लोगों में भय का माहौल है। हर कोई महामारी से डरा हुआ है।