{"_id":"5c5ff2b1bdec2273a74d0430","slug":"three-months-old-baby-found-in-bushes-with-brand-new-clothes-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने के लाल को नए कपड़े पहनाए, फिर झाड़ियों में लावारिस छोड़ दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने के लाल को नए कपड़े पहनाए, फिर झाड़ियों में लावारिस छोड़ दिया
Sun, 10 Feb 2019 03:15 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
झांड़ियों में मिला तीन महीने का बच्चा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के सर्द मौसम में निर्मोही माता-पिता ने एक और मासूम को लावारिस की तरह झाड़ियों में फेंक दिया। जबरौली गांव में करीब तीन महीने का बच्चा झाड़ियों में रोता हुआ मिला, तो हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मासूम को चाइल्ड लाइन को सौंपा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गऊदीन शुक्ला ने बताया कि दोपहर को कनकहा पुलिस चौकी के पास चाय का खोखा लगाने वाली कुसुमा नाम की महिला एक बच्चे को लेकर आई थी। कुसुमा का कहना था कि बच्चा झाड़ियों में लावारिस अवस्था मिला है। उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोगों के कहने पर ही वह बच्चे को लेकर आई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि बच्चे ने नए कपड़े पहन रखे हैं। ऐसा लगता है कि उसे नहला-घुलाकर नए कपड़े पहनाए गए। फिर झाड़ियों में लावारिस छोड़ दिया गया। यह भी हो सकता है कि बच्चे को कोई उठाकर लाया हो और पकड़े जाने के डर से उसे यहां छोड़कर भाग गया हो। पुलिस रंजिश में बच्चे को गायब करने की भी आशंका जता रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बच्चे की फोटो खींचकर वॉट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।
विज्ञापन