फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three members committee will investigate if more than three people died in an accident.

UP News: सड़क हादसे में तीन की मौत तो जांच करेगी त्रिस्तरीय समिति

Fri, 20 Sep 2024 06:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

सड़क हादसे में अगर तीन या तीन से ज्यादा लोगों की मौत होगी तो त्रिस्तरीय समिति जांच करेगी। वहीं, निश्चित संख्या में चालान होने पर वाहन पंजीयन एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है

विज्ञापन
Three members committee will investigate if more than three people died in an accident.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

सड़क हादसे में तीन या अधिक लोगों की मौत होने पर त्रिस्तरीय समिति बनाकर जांच की जाएगी।  परिवहन विभाग, पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की बैठक में परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हर माह करने, जिला स्तर पर एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एक निश्चित संख्या में चालान होने पर वाहन पंजीयन एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाए।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। विश्वकर्मा एप अपग्रेड किया जाए। सीएम डैशबोर्ड की तरह एक प्रदेश व्यापी सड़क सुरक्षा का डैशबोर्ड बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक स्पॉट का सुधारीकरण तय समय में किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइवेज पर एंट्री प्वाइंट पर ही ओवरलोड वाहनों की चेकिंग की जाए। वाहनों पर सड़क सुरक्षा संबंधी उपकरणों की जांच की जाए।


उन्होंने कहा कि 600 बसों में एंटी स्लीप डिवाइस लगाए गए हैं। अन्य बसों में भी इसे लगाया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू, प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed