{"_id":"674487e5566f8babcf04f9a9","slug":"three-injured-in-road-accident-lucknow-news-c-13-knp1050-966737-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डिवाइडर पर चढ़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डिवाइडर पर चढ़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन दोस्त घायल
Mon, 25 Nov 2024 07:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेटी। भोलापुरवा गांव में सोमवार को ओवरलोड ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली डिवाइडर पर चढ़ गई। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्राॅली से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके दो दोस्त मामूली रूप से चोटिल हुए।
युवक अपने दोस्त के साथ सोमवार सुबह ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर सीतापुर से लखनऊ जा रहा था। भोलापुरवा गांव में सुबह पांच बजे चालक को झपकी आ गई और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। ईंटें सड़क पर फैल गईं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक भी ट्राॅली में जा घुसी। बाइक चालक बरगदी निवासी ओमकार सिंह व उनके दो दोस्त घायल हो गए। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। इस बीच ट्रैक्टर चालक व उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया, वहां से ओमकार को ट्राॅमा रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।