{"_id":"613e5ccf8ebc3e494c7e070c","slug":"three-illegal-factory-caught-gw-reporters-news-lko595274457","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 रुपये लीटर की स्प्रिट से तैयार कर रहे थे पेट्रोल-डीजल, एक आरोपी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 रुपये लीटर की स्प्रिट से तैयार कर रहे थे पेट्रोल-डीजल, एक आरोपी तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 रुपये प्रति लीटर के स्प्रिट में कुछ केमिकल मिलाकर नकली पेट्रोल-डीजल व मोबिल ऑयल तैयार कर धंधेबाज ग्रामीण इलाकों में खपा रहे थे।
बेखौफ धंधेबाजों ने ठाकुरगंज के लालाबाग इलाके की घनी आबादी में डीजल-पेट्रोल और मोबिल ऑयल बनाने की तीन फैक्टरियां खोल लीं।
पुलिस का दावा है कि इन फैक्टरियों में तैयार नकली पेट्रोल 70 रुपये में तो डीजल 60 रुपये प्रति लीटर में बेचा जा रहा था। हालांकि छापे के लिए टीम के पहुंचने से पहले धंधेबाज फरार हो गए।
जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि बरामद नकली डीजल व पेट्रोल की कीमत 50 लाख रुपये से भी अधिक है।
ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह ने बताया कि एक केस में फिरोजाबाद का रामू नामक शख्स वांछित था। इसकी गिरफ्तारी के बाद इन फैक्टरियों का राज खुला।
इसके बाद डीएम अभिषेक प्रकाश के निर्देशन में आबकारी, पुलिस, उद्योग और आपूर्ति की संयुक्त टीमों ने छापा मारा।
डीजल-पेट्रोल जैसी गंध और उसके जैसा दिखने के लिए स्प्रिट में क्या-क्या मिलाया जाता था, अभी इससे पर्दा नहीं उठा सका है। डीएसओ सुनील सिंह ने बताया कि इसका पता लगाने के लिए सैंपल लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
सावधान : ऐसे तेल से सीज हो सकते हैं वाहन के इंजन
बाजार की दर से अगर सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है तो सावधान हो जाएं। आईटीआई के ऑटोमोबाइल शाखा के सेवानिवृत्त कार्यदेशक विनय कुमार बताते हैं कि स्प्रिट से गाड़ी तो चल सकती है, लेकिन इसमें लुब्रिकेसी कम होने से यह वाहन के इंजन का दम निकाल देगी। लुब्रिकेसी कम होने से इंजन में घर्षण ज्यादा होगा जिससे पिस्टन पर दबाव पड़ेगा। ऐसा तेल से कुछ दिन में ही वाहन का इंजन सीज हो सकता है। लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित बताते हैं कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे तेल की खपत अधिक होती है क्योंकि डीजल गाड़ियां बड़ी संख्या में हैं।
घनी आबादी में शोले भड़काने वाला खेल...किसी को पता नहीं
- 525 लीटर स्प्रिट : 200 लीटर का एक ड्रम, 50 लीटर के तीन ड्रम, 25 लीटर के सात ड्रम।
- 28 हजार लीटर नकली डीजल व पेट्रोल था 190 ड्रम में।
- 420 लीटर नकली मोबिल, 20 लीटर के 21 ड्रम।
- 10 बोतल कलर
- 200 लीटर के 169 खाली ड्रम व 25 लीटर के 20 खाली ड्रम
- चार पहिया दो और दोपहिया वाहन चार।
(ये सामान हुआ बरामद)