{"_id":"59d87b634f1c1b8d698b4824","slug":"three-hundred-seventy-nine-teachers-to-be-appoint-in-up-engineering-colleges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी 379 शिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगी 379 शिक्षकों की नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के 10 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को नवंबर के अंत तक 379 नए शिक्षक मिल जाएंगे। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन इन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसमें से सात इंजीनियरिंग कॉलेज ऐसे हैं, जहां पहली बार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।
एकेटीयू ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 251, एसोसिएट प्रोफेसर के 91 और प्रोफेसर के 37 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके लिए लगभग 7000 आवेदन आए, जिनकी स्क्रीनिंग का काम विश्वविद्यालय में लगभग एक माह से चल रहा है। अब 8 अक्तूबर को इन अभ्यर्थियों की ऑनलाइन परीक्षा होगी।
इसके लिए लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सेंटर बनाए गए हैं। इसके बाद अलग-अलग विषयों में मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा, जिसके आधार पर फाइनल मेरिट बनेगी। नवंबर के अंत तक इसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर के निदेशक प्रो. केएस वर्मा ने बताया कि आठ अक्टूबर को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के एडमिट कार्ड एकेटीयू की वेबसाइट aktu.ac.in पर उपलब्ध है।

10 संस्थानों में जल्द ही नए निदेशक भी
डेमो
- फोटो : डेमो
शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ प्रदेश के कई राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व एकेटीयू के संस्थानों को जल्द ही नए निदेशक भी मिल जाएंगे। इसके लिए विज्ञापन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। केएनआईटी सुल्तानपुर, यूपीटीटीआई कानपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर, बांदा, आजमगढ़, अंबेडकरनगर में नए निदेशक तैनात होेने हैं।
वहीं एकेटीयू के घटक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और विवि के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज, यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट नोएडा में भी नए निदेशक की तैनाती की जा रही है। वैसे तो भर्ती प्रक्रिया एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में चल रही है, लेकिन इसे बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए सभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के निदेशकों को विषयवार प्रभारी समन्वयक बनाया गया है। इनके माध्यम से ही स्क्रीनिंग, परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया की जा रही है।
इन कॉलेजों में होगी नियुक्ति
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर, बांदा, बिजनौर, आजमगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, सोनभद्र, केएनआईटी सुल्तानपुर, बीआईईटी झांसी व यूपीटीटीआई कानपुर।
प्राविधिक शिक्षा मंत्री की पहल पर हो रही भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होगी। इन शिक्षकों की तैनाती से इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई में काफी गुणात्मक में सुधार होगा। खासतौर पर नए इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है। -- प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति एकेटीयू