{"_id":"6aa5b98095f18022ea0bab71","slug":"three-houses-burgled-jewellery-and-cash-worth-rs-1687-lakh-stolen-lucknow-news-c-13-lko1070-1916229-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन घरों में चोरी, 16.87 लाख के जेवर व नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन घरों में चोरी, 16.87 लाख के जेवर व नकदी पार
Sun, 13 Sep 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। काकोरी, दुबग्गा और माल में शुक्रवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 1.87 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। शनिवार सुबह वारदात का पता चला। संबंधित थानों की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
काकोरी के खालिसपुर गांव में चोर श्रमिक के घर में सेंध लगाकर पांच लाख रुपये के जेवर और 58 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र के मुताबिक चार भाई मासूम अली, अकबर अली, महमूदे और आशिक अली एक ही मकान में रहते हैं। अकबर अली और महमूदे पानीपत में मजदूरी करते हैं, जबकि आशिक अली खाड़ी देश में दरदोजी का काम करते हैं। चोरी की नकदी में 50 हजार रुपये मकान बनवाने के लिए और आठ हजार रुपये घर के खर्च के लिए जमा किए गए थे।
दुबग्गा के दशहरी गांव में चोर किसान जगन्नाथ लोधी के घर से चार लाख रुपये के जेवर और 1.20 लाख रुपये ले गए। इसके बाद छत के रास्ते बर्तन व्यापारी सरवन शर्मा के घर में घुसे। वहां अलमारी तोड़ी, लेकिन कुछ नहीं मिला। चोर किसान के घर से चोरी किया बक्सा भी व्यापारी के घर ले गए।
विज्ञापन
माल के कोलवा गांव में किसान जागेश्वर के घर से छह लाख रुपये के जेवर और नौ हजार रुपये चोरी हुए। जागेश्वर के बेटे दीपचंद के मुताबिक, उनके दो मकान अगल-बगल हैं। रात में खाना खाने के बाद वे लोग एक मकान में ताला बंद कर परिवार सहित दूसरे मकान में सोने चले गए। इसके बाद चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और बक्सों में रखे जेवर-नकदी ले गए। संबंधित थाना प्रभारियों का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।