फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three flights diverted to lucknow

Lucknow News: दिल्ली जा रहे तीन विमान लखनऊ डायवर्ट

Sun, 05 Jul 2026 05:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
three flights diverted to lucknow

विज्ञापन
खराब माैसम के चलते हुआ डायवर्जन, हालात सुधरने पर वापस रवाना

लखनऊ। खराब माैसम के चलते रांची, मुंबई व हिसार से दिल्ली जाने वाली तीन उड़ानें एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकीं। हवा में कई चक्कर लगाने के बाद विमानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली में माैसम सुधरने पर विमानों को वापस रवाना किया गया।

चाैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर आधे घंटे के अंदर एक के बाद एक तीन विमानों की लैंडिंग कराई गई। ये विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने थे, लेकिन खराब माैसम के चलते इन्हें लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि रांची से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स-1047 दोपहर 12:31 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और माैसम सुधरने पर दोपहर 1:34 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई। ऐसे ही मुंबई से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6052 दोपहर 12:38 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और दोपहर 1:42 बजे वापस दिल्ली रवाना कर दी गई। जबकि हिसार से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-886 दोपहर 12:44 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी और दोपहर 1:48 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed