{"_id":"696bfbe3ba4f8cb6d609e7f9","slug":"three-flights-diverted-to-delhi-five-cancelled-after-circling-in-the-air-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1563627-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हवा में चक्कर लगाने के बाद तीन उड़ानें दिल्ली डायवर्ट, पांच निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हवा में चक्कर लगाने के बाद तीन उड़ानें दिल्ली डायवर्ट, पांच निरस्त
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। घने कोहरे ने शनिवार को लखनऊ में हवाई और रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। दृश्यता शून्य होने के कारण यूएई, रियाद और मुंबई से आने वाली तीन महत्वपूर्ण उड़ानें दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ीं, जबकि पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं और लगभग 30 उड़ानें देरी से चलीं। इसी के साथ, तेजस और शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों सहित 45 ट्रेनें भी कोहरे की मार झेलती रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
आसमान में लगाए आठ से ज्यादा चक्कर
शनिवार को कोहरे के कारण विमानन सेवाओं में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। रसअलखैमाह (यूएई) से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-125, मुंबई से आने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1026, और रियाद से आने वाली फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 को शून्य दृश्यता के कारण लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इन विमानों ने एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में आठ से ज्यादा चक्कर काटे, लेकिन अंततः उन्हें दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। चंडीगढ़, अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानें, साथ ही लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद जाने वाली दो उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। दुबई, झारसुगुड़ा और मुंबई से आने वाली कई अन्य उड़ानें भी घंटों की देरी से पहुंचीं।
वीआईपी ट्रेनों पर कोहरे का असर
घने कोहरे ने वीआईपी ट्रेनों के समय-सारणी को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची, जिसके कारण लखनऊ से इसका प्रस्थान भी दो घंटे विलंबित हुआ। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। इसके अतिरिक्त, गोमती एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी तीन से सात घंते की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।