फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three flights canceled due to fog in UP, dozens delayed

यूपी में मौसम की मार: कोहरे के चलते तीन फ्लाइटें कैंसिल, दर्जनभर हुईं लेट, एयरपोर्ट पर जमा हुई भीड़

Sun, 31 Dec 2023 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 10:18 PM IST
सार

उत्तर भारत में कोहरे के चलते लखनऊ सहित अन्य एयरपोर्टों से विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अमौसी एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार रात में कई जगह कोहरा घना होने की वजह से उड़ानें रवाना नहीं हो सकीं।

विज्ञापन
Three flights canceled due to fog in UP, dozens delayed
Indigo Flight - फोटो : Social Media

विस्तार

कोहरे और धुंध से जनजीवन प्रभावित है। कोहरे का असर सड़क, रेल और हवाई मार्ग पर भी पड़ रहा है। कोहरे के चलते तीन उड़ानों को रविवार को कैंसिल करना पड़ा। वहीं दर्जनभर से अधिक फ्लाइटें लेटलतीफी की शिकार हुईं। इससे पैसेंजरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रेनें भी देरी से गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन


उत्तर भारत में कोहरे के चलते लखनऊ सहित अन्य एयरपोर्टों से विमानों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। अमौसी एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार रात में कई जगह कोहरा घना होने की वजह से उड़ानें रवाना नहीं हो सकीं। इसका असर अन्य हवाई अड्डों पर भी पड़ा। लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की एक उड़ान निरस्त हो गए। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने 17 हजार रुपये का टिकट बुक कराया, रात में उड़ान निरस्त होने के संदेश के साथ 15 हजार रुपये ही खाते में वापस आए। जिसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


ऐसे ही लखनऊ से बंगलुरु की इंडिगो की उड़ान 6ई 857 और इंडिगो की ही 6ई 6354 भी निरस्त रहीं। इनके अतिरिक्त लखनऊ से मुम्बई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 1785 भी देरी की शिकार हुई। आगरा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 7932, दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस 784 और इंडिगो की 6ई 7422 भी लेट पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह लेटलतीफी पिछले दिनों की तुलना में कम रही। दूसरी ओर चारबाग रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेनें रविवार को मामूली देरी की शिकार हुईं। जबकि हावड़ा से जम्मू व पंजाब के लिए वाया लखनऊ चलने वाली ट्रेनें एक से ढाई घंटे लेट गंतव्य तक पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed