{"_id":"5da3fbe78ebc3e0140319660","slug":"three-fall-down-from-a-flyover-in-vibhutikhand-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिकअप फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर 40 फीट नीचे सड़क पर गिरे बाइक सवार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर 40 फीट नीचे सड़क पर गिरे बाइक सवार, दो की मौत
Mon, 14 Oct 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र के पिकअप फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टकराने के बाद बाइक सवार तीन युवक 40 फीट नीचे सड़क पर आ गिरे।
विज्ञापन
हादसे में हर्षवर्धन सिंह (29) और अक्षय कुमार सिंह (27) की मौत हो गई। जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक, बाइक सवार तीन युवक सोमवार तड़के लोहिया चौराहे से हाईकोर्ट की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर पर चढ़े। पिकअप भवन के सामने मोड़ पर पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन
रेलिंग से टक्कर होते ही बाइक सवार 40 फीट नीचे पॉलिटेक्निक चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर जा गिरे। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रतापगढ़ के गोंडे निवासी हर्षवर्धन सिंह और गोंडा के सेहरिया निवासी अक्षय कुमार सिंह की मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है।
तीन घंटे पहले टकराई थी दो कार
इस हादसे से तीन घंटे पहले इसी पुल पर एक एसयूवी और कार की टक्कर हुई थी। जिसमें तीन लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया था। दोनों कार सवार शराब के नशे में धुत थे।