फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three employees dismissed by Rajya Vidyut Utpadan Nigam UP.

UP: लंबे समय से गायब विद्युत उत्पादन निगम के तीन कर्मचारी बर्खास्त, कई की सेवा हो सकती है समाप्त

Tue, 31 May 2022 05:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 May 2022 05:05 PM IST
सार

राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 42 ऐसे कर्मचारी जो बिना सूचना दिए वर्षों से लापता हैं। उनकी सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, तीन को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
three employees dismissed by Rajya Vidyut Utpadan Nigam UP.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 42 कर्मचारी बिना सूचना के वर्षों से लापता हैं। इनमें सहायक अभियंता, चिकित्साधिकारी, अवर अभियंता, प्रवक्ता, टीजी-2, श्रमिक तथा धावक श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। इन्होंने निगम को न तो कोई सूचना दी है और न ही त्यागपत्र भेजा है। इनमें से तीन कर्मियों को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त कर्मियों में पनकी में कार्यरत टीजी-2 प्रदीप कुमार और श्रमिक संतोष कुमार तथा ओबरा में कार्यरत श्रमिक रज्जन लाल शामिल हैं। शेष लापता कार्मिकों को सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ऊर्जा व बिजली निगमों के अध्यक्ष एम. देवराज ने विद्युत उत्पादन निगम के कामकाज की समीक्षा की। इसमें खुलासा हुआ कि निगम के 42 कर्मचारी बिना किसी सूचना के लापता हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने ऐसे कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद तीन कार्मिकों की बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए गए। देवराज ने साफ कहा कि बिना सूचना के लंबे समय से गायब कर्मियों को नियमानुसार कार्रवाई करके निगम से बाहर किया जाएगा क्योंकि इससे कामकाज प्रभावित होता है और आवश्यकतानुसार नई भर्ती नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवराज ने कहा कि प्रदेश में रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति की जा रही है ऐसे में विद्युत उत्पादन निगम की जिम्मेदारी बढ़ गई है। बिजलीघरों में पूरी क्षमता से उत्पादन किया जाए और पूरी सजगता बरती जाए जिससे उत्पादन प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जो इकाइयां बंद हैं उन्हें जल्द चालू कराने का प्रयास किया जाए। बैठक में राज्य विद्युत उत्पादन निगम के एमडी पी. गुरुप्रसाद व निदेशक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed