फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three died in an accident on maholi hargaon marg in Sitapur.

Sitapur: कार की टक्कर से बुआ-भतीजी समेत तीन की मौत, सभी बाइक पर थे सवार

Mon, 20 Feb 2023 08:14 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 Feb 2023 08:14 PM IST
सार

महोली -हरगांव मार्ग पर हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। बाइक को टक्कर मार कर कार भी खंती में गिर गई।

विज्ञापन
three died in an accident on maholi hargaon marg in Sitapur.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोली -हरगांव मार्ग पर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में रन्नूपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार एक बाइक में टक्कर मारने के बाद खंती में पलट गई। घटना में बाइक  सवार बुआ भतीजी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी बाइक सवार करीबी रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार सवार सभी लोग मौके से भाग निकले। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी सोनेश्री (65) का मायका पीतमपुर गांव में है। उसके भाई के पोते का अन्न्नप्राशन सोमवार को हुआ था। इस मौके पर आयोजित दावत में शामिल होने के लिए वह अपनी भतीजी राजेश्वरी (30) और बहन के पुत्र धर्मेंद्र (25) निवासी पिपरावां के साथ बाइक से पीतमपुर जा रही थी। सोमवार शाम लगभग पांच बजे महोली हरगांव मार्ग पर सीतापुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी और सड़क किनारे खंती में पलट गई।
विज्ञापन


टक्कर लगने से सोनेश्री, राजेश्वरी और धर्मेंद्र भी उछलकर सड़क और खंती में जा गिरे। धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था और उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। राजेश्वरी को जिला अस्पताल और सोनेश्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed