फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three died in an accident nanpara to mihipurwa marg in Bahraich.

बहराइच: स्कॉर्पियों और कार में भिड़ंत, तीन की दर्दनाक मौत, दो को गंभीर चोटें आईं

Sat, 14 May 2022 06:24 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 May 2022 06:24 PM IST
सार

बहराइच के नानपारा-मिहीपुरवा मार्ग पर कार व स्कार्पियो में हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व दो घायल हो गए।

विज्ञापन
Three died in an accident nanpara to mihipurwa marg in Bahraich.
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नानपारा-मिहीपुरवा मार्ग पर कार व स्कॉर्पियों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो को गंभीर चोटे आई हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र के बलसिंह गांव निवासी विनोद कुमार अपने अन्य साथियों के साथ शुक्रवार की रात अपनी कार से लखनऊ के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि जब यह लोग मिहीपुरवा-नानपारा मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफतार स्कॉर्पियो ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों वाहनों की भिड़ंत में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कार में सवार धर्मपाल उर्फ पंकज व तीरथराम पुत्र छेदन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंद्रशेखर, रामू व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर नानपारा कोतवाल भानु प्रताप सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विनोद की भी मौत हो गई। नानपारा कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वादी मिथिलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed