{"_id":"640327203bc59ece920710aa","slug":"three-died-in-an-accident-in-sandana-thana-kshetra-in-sitapur-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: बाइकों की भिड़ंत में चाची-भतीजा समेत तीन की मौत, आमने-सामने हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: बाइकों की भिड़ंत में चाची-भतीजा समेत तीन की मौत, आमने-सामने हुई टक्कर
Sat, 04 Mar 2023 04:40 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Mar 2023 04:40 PM IST
सार
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में तीन की मौत हो गई। हादसा
सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर संदना थाना क्षेत्र में बांसखेड़ा के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में घायल पांच लोगों में से तीन की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। मृतकों में चाची-भतीजा भी शामिल हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी रज्जाकी (35), पत्नी रुक्मणी (32) और चाची राज कुमारी (32) के साथ शुक्रवार को हरिहरपुर गांव रिश्तेदारी में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से गया था। वहां से वापस अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में मस्जिद निर्माण को मंजूरी, दो साल बाद स्वीकृत हुआ नक्शा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार का स्पष्ट जवाब, बेरोजगारी भत्ता देने का कोई विचार नहीं
सिंधौली-मिश्रिख मार्ग पर बांसखेड़ा के सामने विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे पप्पू (32) निवासी गांव बिलिंदापुर थाना मछरेहटा की बाइक से रज्जाकी की बाइक टकरा गई। पप्पू के साथ उसका भाई लवकुश (28) भी था। बाइकों की टक्कर होने से पांचों सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सभी के सिर में गंभीर चोटें आईं।
इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधौली ले जाया गया जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन रज्जाकी, रुक्मणी और राजकुमारी को अटरिया स्थित हिंद अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने रज्जाकी और राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया।
उधर, पप्पू और लवकुश को परिजन लखनऊ मेडिकल कालेज ले गए। यहां देर रात पप्पू की मौत हो गई, जबकि लवकुश भी गंभीर घायल है।