{"_id":"6676546ab68ddd09ef0c11b7","slug":"three-died-in-an-accident-in-nanpara-bahraich-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहराइच में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, ढेर में बदल गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहराइच में ट्रक और कार की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, ढेर में बदल गई कार
Sat, 22 Jun 2024 02:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:11 PM IST
सार
नानापारा कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। पूरी गाड़ी एक ढेर में तब्दील हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत नानपारा बहराइच मार्ग पर शनिवार सुबह सवा तीन बजे ट्रक और कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार भाई बहन समेत चार घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नानपारा बहराइच मार्ग पर कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा चौकी के आगे यादव ढाबा के निकट अमरिया गांव के पास खुदादभारी गांव के समीप शनिवार सुबह 3.15 बजे ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन
कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नानपारा से बहराइच की ओर से जा रही ट्रक संख्या यूपी 21 डीटी और बहराइच से नानपारा की ओर जा रही हुंडई कार में हादसा हुआ। हादसे में मौके पर ही रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौली बाबा कुट्टी निवासी नौसाद (25) पुत्र ग्वाल उर्फ मोहम्मद हामिद, ग्वाल उर्फ मोहम्मद हामिद (60) पुत्र मोहम्मद फकीरे और मोहम्मद आरिफ (70) पुत्र फकीरे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हाशिम पुत्र (45) फकीरे, अर्श (10) पुत्र नौशाद, अरसा बानो (5) पुत्री नौशाद और खादिम (12) घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कर सवार बलरामपुर से शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। सभी अपने घर जा रहे थे तभी हादसा हुआ है। दोनों दुर्घटना वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।