{"_id":"61adbb921b451d757675f7b4","slug":"three-died-in-an-accident-in-kudwar-thana-kshetra-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mon, 06 Dec 2021 01:00 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:00 PM IST
सार
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार और बाइक की भिड़ंत में बुआ भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। कुड़वार थाना क्षेत्र के मौहरिया भंडरा परशुरामपुर निवासी विनोद निषाद (20) पुत्र छोटेलाल अपनी बुआ पुष्पा देवी (36) पत्नी चंदन, 8 वर्षीय आरती पुत्री चंदन व दो वर्षीय नैंसी पुत्री चंदन को लेकर एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह वहां से सभी वापस घर लौट रहे थे। बाइक बल्दीराय थाना क्षेत्र के चक्कारी भीट के पास लगभग साढ़े सात बजे पहुंची थी तभी सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार भी खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार विनोद और पुष्पा देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने आरती को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दुर्घटना में दो वर्षीय नैंसी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
खड्ड में पलटने के बाद कार सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष बल्दीराय प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है। मृतक के चाचा सुभाष निषाद की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।