{"_id":"62d3c757a9ad65571706382c","slug":"three-died-after-get-drowned-in-river-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोबरहिया नाले में तीन दोस्तों की डूबकर मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोबरहिया नाले में तीन दोस्तों की डूबकर मौत, नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूबे
Mon, 18 Jul 2022 09:47 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Jul 2022 09:47 AM IST
सार
सीतापुर में नदी में नहाने गए किशोर डूब गए। चार में से तीन के शव बरामद हुए हैं जबकि एक अब भी लापता है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामपुर मथुरा (सीतापुर) गोबरहिया नाले में रविवार को नहाते समय तीन दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्र के कस्बा निवासी अमित (9), ललित (11), श्याम सुंदर (12) व अमन (13) दोस्त थे। चारों रविवार को बंगालीपुरवा घाट पर गोबरहिया नाले में नहाने गये थे। इस नाले में सिर्फ शारदा नदी का पानी आता है। इस समय शारदा का जलस्तर अधिक होने से नाला भी उफना रहा है। नहाते समय अमित, ललित व श्याम सुंदर अचानक गहरे पानी में चले गए। तैर न पाने के कारण तीनों डूबने लगे। किनारे बैठे अमन की चीख-पुकार सुन ग्रामीणों तीनों को बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक तीनों की डूबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने तीनों दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। एसडीएम महमूदाबाद मिथलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को अनुग्रह अनुदान के रूप में चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन